500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे एल्विश यादव और भारती सिंह, दिल्ली पुलिस ने 5 यूट्यूबर्स को भेजा समन

Elvish Yadav Fraud Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस ने 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े ऐप-आधारित घोटाले में यूट्यूबर एल्विश यादव को समन भेजा है।

एल्विश यादव और भारती सिंह को पुलिस ने भेजा समन
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एल्विश यादव के साथ साथ फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और तीन अन्य कलाकारों को भी समन भेजा गया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इस मामले में 500 से अधिक शिकायतें मिली हैं।

bharti singh

मोबाइल एप्लिकेशन को बढ़ावा दिया गया
दिल्ली पुलिस के अनुसार इन शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स ने अपने पेज पर HIBOX मोबाइल एप्लिकेशन को बढ़ावा दिया था। साथ ही आम लोगों को ऐप के माध्यम से जमकर निवेश करने का लालच भी दिया गया था।

मुख्य आरोपी को चेन्नई से किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि घोटाले के मुख्य आरोपी चेन्नई निवासी शिवराम (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत सहित कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और यूट्यूबर्स ने इस एप्लिकेशन को बढ़ावा दिया और लोगों को इसके माध्यम से निवेश करने के लिए कहा था।

ऐप में 30 हजार से ज्यादा लोगों ने लगाया था पैसा
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा है- HIBOX एक मोबाइल एप्लिकेशन है जो एक सुनियोजित घोटाले का हिस्सा था। डीसीपी ने कहा है- इस एप्लिकेशन के माध्यम से आरोपी ने प्रतिदिन 1 से 5 फीसदी, एक महीने में 30 से 90 फीसदी तक की गारंटी रिटर्न का वादा किया था। इस ऐप को फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और इसमें 30,000 से ज्यादा लोगों ने पैसा लगाया था।

नोएडा में ऑफिस बंद कर भाग गए थे आरोपी
शुरुआती 5 महीनों के दौरान इसमें निवेशकों को अच्छा रिटर्न भी मिला था। हालांकि, जुलाई 2024 से ऐप ने तकनीकी गड़बड़ियों, कानूनी मुद्दों, जीएसटी मुद्दों जैसे कारणों का हवाला देते हुए भुगतान रोक दिया था। डीसीपी ने कहा- कथित कंपनियां उत्तर प्रदेश के नोएडा में अपना ऑफिस बंद करने के बाद गायब हो गई थीं। पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड शिवराम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके चार अलग-अलग बैंक खातों से 18 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+