Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हिंदू होकर भी हर साल रोजा रखती हैं ये मशहूर डायरेक्टर, बताई हैरान कर देने वाली वजह, फैंस ने उठाए सवाल

Ekta Kapoor Roza: पिछले कई दिनों से रमजान का पाक महीना चल रहा है और ऐसे में देश के सभी मुसलमान हर रोज रख रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई हिंदू धर्म से ताल्लुक ऱखने वाला भी रोजा रखता है, शायद नहीं। लेकिन आज हम आपको उस बॉलीवुड के निर्देशक के बारे में बताने वाले हैं जो हिंदू होकर भी हर साल रोजा रखती हैं।

जी हां हम बात कर रहे हैं मशहूर डायरेक्टर एकता कपूर की जिन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुद इस बात का खुलासा किया है। इसका मतलब है कि वह हिंदू होने के साथ-साथ मुस्लिम धर्म में आस्था रखती हैं। एकता कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Ekta Kapoor

वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन पर लिखा, 'हर साल की तरह एक रोजा हर रमजान के महीने में रखती हूं। पवित्र महीना रमजान जल्द ही खत्म होने वाला है और मैं उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देना चाहती हूं जिन्होंने इस बार भी रोजा रखा है। सभी के शांति और प्यार से रहने की दुआ मांगती हूं। आज सोमवती अमावस्या भी है तो ये खाना देने और प्रार्थना करने का दिन है। आप सभी को मेरा प्यार।'

एकता कपूर की इस वीडियो पर फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर उनसे पूछा कि, 'कल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं क्या आप नवरात्रि में भी व्रत रखती हैं या सिर्फ हिंदू पंजाबी होकर सिर्फ रोजा रखती हैं।' वहीं अन्य फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। एक ने लिखा, आप हर धर्म की इज्जत करती हैं और आपकी यही चीज सबसे ज्यादा पसंद है। एक ने लिखा, "अल्लाह हमेशा आपको खुश रखे।"

वहीं एकता कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 12वीं फेल को मिली सफलता के बाद एक्टर के हाथ ये बड़ी फिल्म लगी है। फिल्ममेकर एकता कपूर के बैनर तले इस मूवी का निर्माण हो रहा है। इस फिल्म में विक्रांत के अलावा एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं फिल्म का डायरेक्शन निर्देशक रंजन चंदेल कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+