'मैं हिंदू हूं, किसी धर्म पर टिप्पणी नहीं करूंगी' धर्म को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा बयान
Ekta Kapoor On Hindu: विक्रांत मैसी की फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह ट्रेलर भारते के इतिहास के भयंकर घटनाओं में से एक की झलकियाँ दिखाता है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, निर्माता एकता कपूर ने फिल्म के बारे में अपनी बात रखी।
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के इवेंट के दौरान जब एकता से पूछा गया कि क्या फिल्म को सेंसर बोर्ड में भेजने को लेकर डर थाय़ तो उन्होंने कहा, "मुझे बिल्कुल डर नहीं था क्योंकि मैंने कभी भी जिंदगी में डर के काम नहीं किए हैं। मैं हिंदू हूँ, लेकिन हिंदू होने का मतलब है सेक्युलर होना। मैं कभी भी किसी धर्म के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि मैं हिंदू हूँ।"

"द साबरमती रिपोर्ट" के ट्रेलर में 27 फरवरी 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना की सच्चाई का एक नज़रिया दिखाया गया है। यह घटना न सिर्फ भारतीय समाज और संस्कृति पर गहरा असर डालने वाली थी, बल्कि इसके बारे में अभी तक बहुत कम बात की गई है। यह फिल्म उस घटना के परिणामों और इसके समाज पर पड़े प्रभाव को दर्शाती है, जिसे पूरा भारत आज भी नहीं भुला सकता।
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विक्रांत मैसी ने खुलासा किया था इसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज आए थे। एक्टर ने कहा कि, वह और उनकी टीम फिलहाल इससे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।
यह फिल्म दिशा निर्देशित की है धीरज सरना ने और इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म की वर्ल्डवाइड रिलीज़ ज़ी स्टूडियोज़ के द्वारा होगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिधि डोगरा लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 15 नवम्बर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
ये भी पढ़ें: Vikrant Massey पत्नी के पैर छूने पर हुए थे ट्रोल, अब एक्टर ने की ट्रोलर्स बोलती बंद, कहा-'वह लक्ष्मी है'












Click it and Unblock the Notifications