महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर का रूप धरकर स्कूटी पर निकली ये एक्ट्रेस, डमरू त्रिशूल लेकर किया नृत्य
महाशिवरात्रि पर अर्धनारीश्वर का रूप धरकर स्कूटी पर निकली ये एक्ट्रेस, डमरू त्रिशूल लेकिर किया नृत्य
मुंबई, 01 फरवरी। मंगलवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुंबई में एक स्कूटी पर महादेव का अर्धनारीश्वर रूप देखकर लोग हैरान रह गए। बैंगनी रंग की स्कूटी पर अर्धनारीश्वर का अवतार लेकर ड्राइव कर रही एक्ट्रेस ने भी लोगों में काफी श्रद्धा जगाई। जिस गली चौराहे या नुक्कड़ से यह स्कूटी गुजरी, वहां हर कोई हाथ जोड़कर हर हर महादेव और बम-बम भोले के नारे लगाते नजर आया।

अर्धनारीश्वर का रूप धरकर मुंबई की सड़कों पर स्कूटी चलाने वाली अभिनेत्री एकता जैन थीं। एकता ने महाशिवरात्रि के दिन न केवल अर्धनारीश्वर का रूप धारण किया बल्कि डमरू और त्रिशूल के साथ नृत्य भी किया । महादेव की पूजा अर्चना करने के बाद वह उसी रूप में शूटिंग के लिए निकलीं।
एकता सिंह ने अर्धनारीश्वर रूप धरने के लिए लगातार 3 घंटे तक एक ही मेकअप करवाया। एकता भी अपने लुक को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आईं। शगुन, शाकलाका बूम बूम, फैमिली नंबर 1 जैसे टेलीविजन सीरियल्स में नजर आ चुकीं एकता जैन अपने करियर में महादेव के आशीर्वाद से खुश हैं। वह कहती हैं 'मैं खुश हूं कि मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका मिल रहा है और मैं चाहती हूं कि महादेव की कृपा इसी तरह मुझ पर बरसती रहे।
राखी सावंत के पूर्व पति रितेश सिंह ने यूक्रेन को बोली ऐसी बात, लोग पूछ रहे पागल हो क्या?












Click it and Unblock the Notifications