Ek Villain Returns Teaser: 8 साल बाद इस दिन दिखेगा असली 'विलेन' का चेहरा, जारी हुआ फर्स्ट लुक

अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी की मच अवेटेड फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से इन सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया।

मुंबई, 27 जूनः 8 साल पहले आई फिल्म 'एक विलेन' का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया ने मच अवेटेड फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से अपना-अपना लुक रिवील किया है। इन सभी कलाकारों के दमदार और इंटेंस लुक को देखकर फैंस इन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। दरअसल अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी की मच अवेटेड फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' से इन सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया। फिल्म मेकर्स के साथ इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने इस लुक को फैंस के लिए शेयर किया है।

ek villain returns

टीजर पोस्टर हुआ रिलीज
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब यह विलेन 8 साल बाद वापस लौट रहा है। 'एक विलेन' फिल्म का सीक्वल जल्द आ रहा है, जिसका टीजर पोस्टर आज रिलीज कर दिया है। सीक्वल में इस बार जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एकसाथ नजर आएंगे। सभी एक्टरों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से अपने फर्स्ट लुक शेयर किया है।

29 जुलाई को होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम एक विलेन के सीक्वल में रितेश देशमुख वाला नेगेटिव रोल निभाने वाले हैं। वहीं अर्जुन कपूर फिल्म के लीड हीरो हैं। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। आपको बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' आगामी 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'एक विलेन' फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए रितेश देशमुख ने बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+