दशहरा: मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर सोनू निगम ने गाया ये भजन, देखें वीडियो

दशहरा: मैसूर के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर सोनू निगम ने गाया ये भजन, देखें वीडियो

बेंगलुरू, 04 अक्‍टूबर: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए। गायक सोनू निगम नवमी के मौके पर कर्नाटक के मैसूर शहर में स्थित चामुंडेश्‍वरी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मां चामुंडा के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही मां की प्रार्थना करते हुए उन्‍होंने भजन भी गाया। प्‍लेबैक सिंगर सोनू निगम ने देवी चामुंडेश्वरी का भजन गाकर सोशल मीडिया पर लोगों को दिल जीत लिया है।

sonu

बता दें दशहरे के मौके पर मैसूर में हर साल बड़ा आयोजन होता है हर बार की तरह इस बार भी कई मशहूर हस्तियों और राजनेता यहां पहुंचे और पहले मां चामुंडा देवी के मंदिर पहुंचे इसके बाद मैसूर कार्यक्रम में हिस्‍सा लिया। वहीं मैसूर के किनारे पहाड़ों के ऊपर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में सोनू निगम पहुंचे और उन्‍होंने जो भजन गया उसे सुनकर भक्‍त मंत्रमुघग्ध हो गए।

सुन ले पुकार ज्योति वलिया.....

बता दें ये वो ही मंदिर है जहां भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी चौथे दिन सुंदर चामुंडी पहाड़ियों पर प्रतिष्ठित मैसूर दशहरा समारोह में शामिल हुए थे। सोनू निगम ने देवी दुर्गा देवी के चामुंडेश्वरी रूप में स्‍थापित इस मंदिर में सुन ले पुकार ज्योति वलिया.....भजन गाया।

चामुंडेश्वरी देवी मंदिर की मान्‍यता

हिंदू मान्यता के अनुसार देवी चामुंडेश्वरी ने राक्षस महिषासुर का वध इसी स्‍थान पर किया था। मैसूर में इस स्‍थान को उनको ये नाम दिया गया और उनका ये मंदिर स्‍थापित हुआ। यहीं कारण है कि इस मंदिर में दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है क्‍योंकि दशहरा उत्सव, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। मैसूर में दशहरा उत्‍सव पिछले 400 से अधिक वर्षों से मनाया जाता है और इसे कर्नाटक में 'नाडा हब्बा' कहा जाता है, जिसका अर्थ है राज्य का त्योहार होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+