Dussehra 2023: 'नकली हिंदू , बेवड़ा....', क्यों अनुपम खेर को बुरा-भला कह रहे हैं लोग?
Anupam Kher: आज पूरा देश दशहरा मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत के मानक इस पर्व का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं। आज लोग एक दूसरे को बधाई संदेश भेज रहे हैं।

आम से लेकर खास लोग एक दूसरे को विजयदशमी की मुबारकबाद दे रहे हैं लेकिन इसी मुबारकबाद के चक्कर में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर से एक गलती हो गई, जिसके बाद तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू दिया।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अनुपम खेर
दरअसल कल यानी महानवमी के दिन अनुपम खेर ने लोगों को महानवमी की जगह रामनवमी की शुभकामनाएं दे दीं, जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए।
भगवान राम ने रावण राक्षस का वध किया था
मालूम हो कि राम नवमी तो चैत्र नवरात्रि में आता है तो वहीं ये दिवस भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में पहचाना जाता है। जबकि दशहरा या विजय दशमी तो शारदीय नवरात्रि में आती है, इस दिन भगवान राम ने रावण राक्षस का वध किया था तो वहीं महानवमी शारदीय नवरात्रि का नवां और आखिरी दिन होता है, जिसमें मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है।
'राम नवमी? वाह रे असली हिंदू'
अनुपम खेर की ये छोटी सी गलती उन पर भारी पड़ गई और इसी कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'आपको रामनवमी और महानवमी के बीच का अंतर नही पता और धर्म के ठेकेदार बने हुए हो'। एक ने लिखा कि - राम नवमी? वाह रे असली हिंदू। तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'यह अपने आप को हिन्दू कहते हैं और इनको यह नहीं पता कि राम नवमी कब होती है'।
'महा नवमी की शुभकामनाएं,बेवड़े'
तो वहीं किसी ने लिखा कि 'लश्कर भी तुम्हारा, सरदार भी तुम्हारा झूठ को तुम सच लिख दो, अखबार भी तुम्हारा 🔥' तो वहीं एक यूजर ने तो इसमें पीएम मोदी को भी घसीट लिया। उसने लिखा कि 'मोदी जी सही कहते थे हिंदू खतरे में हैं। बस किन लोगों से हैं वो छिपा कर रखा अब तक। महा नवमी की शुभकामनाएं,बेवड़े।'
नकली हिंदू, राम नवमी नहीं है टकलू अंकल
तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि 'रामनवमी श्री राम चन्द्र जी के जन्मदिन को कहते हैं ये चैत्र के नवरात्रि की नवमी को होती है और जन्मदिन साल में एक ही दिन होता है,आश्विन मास की नवरात्रि की नवमी को महानवमी कहते हैं,सिर को देखकर तो दीमाग़दार लगते हो,बाल नहीं हैं फिर भी कंघी कर लिया करो रक्त संचार बढ़ेगा, एक्टिंग ठीक है,पर असली ज़िंदगी में तो आप हिन्दू बताते हो,जय श्रीराम भी बोलते हो पर श्रीराम का जन्मदिन कब होता है मालूम नहीं है।' तो वहीं एक ने लिखा कि' नकली हिंदू, राम नवमी नहीं है टकलू अंकल। '












Click it and Unblock the Notifications