Drishyam 3: 'दृश्यम 2' की सफलता के बाद अब जल्द आएगा तीसरा पार्ट? फिल्म निर्देशक अभिषेक पाठक ने दिया हिंट
फिल्म 'दृश्यम 2' ने 7 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब फिल्म निर्माता अभिषेक ने दृश्यम के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
Ajay Devgan Drishyam 3: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने मात्र 7 दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ये फिल्म धूम मचा रही है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म ताबतोड़ कमाई कर रही है। आलम ये है कि फिल्म ने अभी तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता के बाद अब फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक भी काफी खुश हैं। इस बीच उन्होंने फिल्म की सफलता और दृश्यम 3 बनाने की संभावना पर अपने विचार साझा किए।

क्या दृश्यम का बनेगा तीसरा पार्ट?
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान फिल्म निर्माता अभिषेक पाठक ने 'दृश्यम 3' को कहा कि, 'दृश्यम 2 को देखकर फैंस काफी खुश हैं और कहीं ना कहीं वह चाहते हैं कि इसका अगला पार्ट भी बनाया जाए। लेकिन एक निर्माता के तौर पर हम जानते हैं कि दृश्यम फ्रैंचाइज ने फैंस के दिलों में किस कदर जगह बनाई है जिसे हम खोना नहीं चाहते। यकीनन हम दृश्यम 3 पर काम कर सकते हैं, बशर्ते हमारे पास एक अच्छी स्क्रीप्ट आए'।
फिल्म निर्माता ने दिया हिंट
दृश्यम 2 की सक्सेस को लेकर अभिषेक पाठक ने आगे कहा कि, 'मैं बहुत खुश हूं, किसी भी फिल्म निर्माता और कलाकार को अच्छा लगता है जब उसके काम की सराहना की जाती है और उसे इतना प्यार दिया जाता है। हम पहले ही सौ करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं। पहले हफ्ते में, हमने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। यह हम सभी के लिए रोमांचक समय है और हम बहुत खुश हैं। इस तरह के दृश्य को देखना बहुत अच्छा है, जहां लोग सिनेमाघरों में इस तरह उमड़ रहे हैं जैसे यह कोई त्योहार हो। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी कलाकारों और निर्माताओं के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है'।












Click it and Unblock the Notifications