गणपति पूजा में ये क्या ड्रेस पहन कर पहुंच गईं खुशी कपूर, लोग बोले- पूजा और फैशन में फर्क नहीं पता?

Khushi Kapoor Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में खुशी कपूर एक्टिंग करती नजर आएंगी जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं इन दिनों खुशी कपूर अपने फैशन को लेकर भी लाइमलाइट पर छाई रहती हैं। हालांकि गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर अंबानी परिवार ने गणपति बप्पी की खास पूजा का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम मेंबॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुड़े कई हस्तियों ने शिरकत की थी। वहीं इस पूजा में शामिल हुईं बोनी कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपने फैशन के चलते ट्रोल हो रही हैं।

खुशी कपूर को लुक हो रहा है ट्रोल
अंबानी परिवार के इस गणेश पूजा में जहां जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अन्नया पांडे की लुक की तारीफ हो रही हैं वहीं बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के ड्रेस की लोग आलोचना कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस गणेश पूजा में बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जहां एथनिक साड़ी पहने लोगों का दिल जीत रही हैं, वहीं फिल्म मेकर की छोटी बेटी खुशी कपूर के लहंगे के साथ टीम हुए बोल्ड ब्लाउज को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Khushi Kapoor

गणपति पूजा में रिवीलिंग ब्लाउज पहनकर पहुंची खुशी कपूर
गणेश पूजा में पहुंची जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अन्नया पांडे, सुहाना खान ने जहां अपने ट्रेडिशनल लुक से लोगों को इंप्रेस किया है वहीं जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपने लुक की वजह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल अंबानी परिवार की गणपति पूजा में जहां सभी एक्ट्रेसेस सूट और साड़ी में अपने देसी लुक से लोगों को इंप्रेस करती दिखीं, तो वहीं खुशई कपूर डिजाइनर लहंगे में नजर आईं।

लोगों को नहीं पसंद आया खुशी कपूर का लुक
खुशी कपूर के डीप नेकलाइन ब्लाउज की बैक पर कटआउट डिजाइन था जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। खुशी ने अपने इस लुक को चोकर नेकपीस, ओपन हेयर और लाइट ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया। खुशी कपूर इस लुक में काफी खूबसूरत लग रही थीं लेकिन कुछ लोगों को गणेश पूजा में खुशी का इस तरह का रिवीलिंग डिजाइनर ब्लाउज पहनना पसंद नहीं आया है।

लोगों ने लिखा- शर्म करो, ये पूजा का कार्यक्रम है
इस कार्यक्रम से खुशी कपूर की फोटोज और वीडियोज के सामने आने के बाद से लोग खुशी कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग खुशी कपूर को कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि वह शायद भूल गई हैं कि वह पूजा में शामिल होने आई हैं न कि किसी फैशन शो में। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- खुशी कपूर ये गणेष चतुर्थी की पूजा है न कि फैशन वीक। थोड़ा तो शर्म करो। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इनके लिए तो पूजा-पाठ भी फैशन शो से कम नहीं है। लोग खुशी कपूर की ड्रेस को लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+