Dream Girl 2 में अपने रोल से खुश नहीं हैं परेश रावल? बोले- 'मुझे ज्यादा मिलना चाहिए था स्क्रीन टाइमिंग'
फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में परेश रावल के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने रोल को लेकर एक बड़ा बयान दिया।
Paresh Rawal Dream Girl 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई कर रही है। फिलम में एक्टर ने एक बार फिर पूजा बनकर फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं इसमें परेश रावल ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लाखों फैंस को एक बार फिर इंप्रेस किया है। लेकिन हाल ही में एक्टर ने अपने रोल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में परेश रावल ने ज्यादा स्क्रीन टाइमिंग होने की इच्छा जाहिर की है। एक्टर ने कहा कि, 'फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में मेरा रोल अच्छा है, लेकिन इतना बड़ा नहीं है, जितना आयुष्मान खुराना का है। हालांकि, यह मेरा काफी अच्छा किरदार है। कई बार खराब फिल्म में कम स्क्रीन टाइम मिलना सही होता है। लेकिन, 'ड्रीम गर्ल 2' जैसी फिल्म में, जहां राज शांडिल्य जैसे निर्देशक हों, आयुष्मान जैसे एक्टर...वहां आप लंबा स्क्रीन स्पेस चाहते हैं'।

परेश रावल ने आगे अच्छी कॉमेडी स्क्रिप्ट पर बात की। उन्होंने कहा, जब बात कॉमेडी की हो तो अच्छी स्क्रिप्ट ज्यादातर नहीं होती। यह बहुत ही मुश्किल है। इसलिए, ऐसी स्थिति में आप अच्छी कॉमेडी फिल्म में बड़ा रोल निभाना चाहेंगे। किसी भी अन्य स्टार की तरह मैं भी अच्छी परफॉर्मेंस और बड़े रोल की इच्छा रखता हूं आखिरकार सभी अभिनेता लालची हैं।'
बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 साल 2019 में बनी ड्रीम गर्ल का सीक्वल है। उस दौरान फिल्म को काफी पसंद किया गया था। लोगों ने एक्टर के पूजा वाले किरदार की काफी सराहना की थी। जिसके बाद आयुष्मान खुराना ने साल 2022 में इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से लगातार फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि, ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और परेश रावल ने पहली बार स्क्रीन शेयर की है। दोनों की कॉमेडी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications