रणवीर सिंह की 'डॉन 3' पर जो अपडेट आया, उसे जान फैंस माथा पीट लेंगे

Don 3 Update: रणवीर सिंह 'धुरंधर' जुटे हुए हैं हैं, इसलिए 'डॉन 3' में फिर देरी हो गई है। ऐसा लग रहा है कि डॉन को पकड़ना जितना सोचा गया था, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3', जिसमें रणवीर सिंह और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। इसे ऑफिशियल रूप से 2025 के प्रोडक्शन कैलेंडर से हटा दिया है।

ये एक्शन एंटरटेनर अक्टूबर में शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसकी शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होगी। पीपीइंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर इन दिनों आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' को ज्यादा प्रियोरिटी दे रहे हैं। इसलिए 'डॉन 3' में फिर से देरी हुई है। रणवीर आदित्य की मिशन-आधारित एक्शन थ्रिलर में काफी इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। ये फिल्म फिलहाल 5 दिसंबर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है।

Don 3 Update

फिल्म धुरंधर की शूटिंग अभी भी 10-15 दिन बाकी है। जो अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत तक पूरी होने की उम्मीद है। सोर्स ने बताया, "आदित्य एक साथ 'धुरंधर' की शूटिंग और एडिटिंग कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआती एडिटिंग के बाद अतिरिक्त शूटिंग करने की प्लानिंग की है। जिसमें शेड्यूलिंग और लॉजिस्टिकल कारणों से एक महीने से अधिक का समय लग सकता है। फिल्म एक शानदार विजुअल एक्शन स्पेक्ट्रम बनने जा रही है। रणवीर, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल सभी धर के विजन के लिए पूरी तरह से श्योर हैं। उनकी शेड्यूलिंग की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। रणवीर और आदित्य दोनों 'धुरंधर' के साथ कुछ बड़ा करना चाहते हैं और कोई भी अपना फोकस हटाना नहीं करना चाहते हैं।"

रणवीर की 'धुरंधर' के प्रति कमिटमेंट के अलावा, नवंबर-दिसंबर में 'डॉन 3' टीम के कोर मेंबर्स का व्यस्त रिलीज कैलेंडर भी प्रोडक्शन में देरी का एक कारण है। फरहान अख्तर की वॉर ड्रामा '120 बहादुर' 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। जबकि कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। तीनों एक्टर्स के बैक-टू-बैक प्रमोशन कैंपेन की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+