Dolly Sohi Death: कौन थीं डॉली सोही जिसने बहन की मौत के कुछ घंटों में ही तोड़ दिया दम ? कैसे हो गई मौत?
Dolly Sohi Death: टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि डॉली सोही ने आज सुबह यानी 8 मार्च 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि कल यानी 7 मार्च 2024 को ही उनकी बड़ी बहन अमनदीप सोही की भी मौत हो गई थी जिसके बाद अचानक ही डॉली ने भी दम तोड़ दिया।
सर्वाइकल कैंसर से हुई डॉली सोही की मौत
पिछले कुछ समय से डॉली सोही की जिंदगी बहुत मुश्किलों और दर्द से गुजर रही थी। दरअसल वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। कुछ दिनों पहले ही डॉली को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। काफी दिनों तक अस्पताल में उनका इलाज चला। उनकी हेल्थ में सुधार भी हो रहा था लेकिन फिर अचानक उनकी मौत हो गई।

डॉली सोही और अमनदीप सोही की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं जबकि उनकी बहन अमनदीप की पीलिया से जूझने के बाद मौत हो गई। ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डॉली के परिवार ने कहा है- हमारी प्यारी डॉली ने आज सुबह यानी 8 मार्च 2024 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हम सभी सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा। आपको बता दें कि एक्ट्रेस डॉली के भाई मनु ने कंफर्म किया था कि उनकी बहन और टीवी अभिनेत्री अमनदीप सोही का भी निधन हो गया है।
बीच में ही छोड़ दिया था टीवी शो
डॉली सोही हाल ही में टीवी शो 'झनक' में नजर आई थीं, पर खराब सेहत के कारण उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था। आपको बता दें कि डॉली सोही की कीमोथैरेपी चल रही थी। इसकी वजह से उन्हें काफी कमजोरी महसूस हो रही थी। उन्हें काम करने में भी बहुत तकलीफ हो रही थी। ऐसें में उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा था।
नवंबर 2023 में डिटेक्ट हुआ था सर्वाइकल कैंसर
डॉली सोही ने कुछ दिनों पहले ही लोगों से उनके लिए दुआमांगने के लिए कहा था। टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही को नवंबर 2023 में पता चला था कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर है। इसके बाद ही उनकी कीमोथैरेपी शुरू हो गई थी। डॉली सोही बहुत ही बहादुरी से कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रही थीं लेकिन आखिरकार वह जंग हार गईं और उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications