'खुद हेडलाइन बन जाती हूं...', क्या कंगना रनौत सुर्खियों में बने रहने के लिए देती हैं विवादित बयान

'खुद हेडलाइन बन जाती हूं...', क्या कंगना रनौत सुर्खियों में बने रहने के लिए देती हैं विवादित बयान

मुंबई, 15 नवंबर: बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रनौत पिछले दो सालों से एक के बाद के बयान देकर चर्चाओं में हैं। पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं कंगना रनौत सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शानदार अभियन के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरी रहती हैं। कंगना रनौत अपनी बात रखने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाती हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि कंगना अगस्त 2020 में ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हुईं और 4 मई 2021 को उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। कंगना ने पिछले एक सालों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत, किसान आंदोलन, बॉलीवुड नेपोटिज्म और राजनीति से जुड़े कई ऐसे मसलों पर कई बयान दिए, जिसके बाद वो विवादों में घिरीं। कंगना फिलहाल 1947 की आजादी को भीख में मिली आजादी बताकर कॉन्ट्रोवर्सी में हैं।

क्या कंगना खबरों में बने रहने के लिए देती हैं विवादित बयान

क्या कंगना खबरों में बने रहने के लिए देती हैं विवादित बयान

पिछले साल 2020 में जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही थी, तब कंगना रनौत सोशल मीडिया वाद-विवाद में बिजी थीं। सबसे पहले यह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के साथ, जब अभिनेत्री का दफ्तर तोड़ा गया, उसके बाद गुस्से में ट्विटर पर हंगामा हुआ जब अभिनेत्री ने फिल्म उद्योग पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए खुद को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की कहानी में शामिल करने की कोशिश की।

कंगना ने उस वक्त फिर से सुर्खियां बटोरीं जब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने उनके कई ट्वीट हटा दिए। लेकिन यह बात भी कंगना रनौत को विचलित नहीं कर पाई। कंगना ने ट्वि्टर को भी जमकर सुनाया और आखिरकर 4 मई 2021 कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।

अब इन सब बातों को देखकर कई सोशल मीडिया पर सवाल उठाया गया कि क्या कंगना ये सारे बयान विवादों और सुर्खियों में बने रहने के लिए करती हैं। कंगना ने खुद इस मुद्दे पर कई बार सफाई दी है।

क्या करूं मैं खुद हेडलाइन बन जाती हूं: कंगना रनौत

क्या करूं मैं खुद हेडलाइन बन जाती हूं: कंगना रनौत

कंगना रनौत ने 10 नवंबर को 'टाइम्स नाउ समिट 2021' कार्यक्रम में हिस्सा ली। इस दौरान कंगना रनौत ने अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट पर खुलकर बात की। कंगना रनौत ने हंसते हुए मजाकिया ढंग से कहा, ''मैं हेडलाइन बनाने में दिलचस्पी नहीं रखती लेकिन क्या करूं खुद हेडलाइन बन जाती हूं।''

क्या हेडलाइन और विवादों में रहना अच्छा लगता है, कंगना ने दिया ये जवाब

क्या हेडलाइन और विवादों में रहना अच्छा लगता है, कंगना ने दिया ये जवाब

'टाइम्स नाउ समिट 2021' कार्यक्रम में टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार ने जब कंगना से पूछा कि 'क्या कंगना को हेडलाइन में रहना और विवादों में रहना अच्छा लगता है?

कंगना रनौत ने जवाब दिया, ''देखिए अगर आप कुछ कहना चाहते हैं, और चाहते हैं उस बात पर लोग गौर करें, और आपको लगता है कि आपकी कही हुई बात हेडलाइन बननी चाहिए तो, आपको अपनी बात को उसी तरीके से रखनी होगी। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं तो आपको अपनी बात ही नहीं रखनी चाहिए।''

'कगंना खबरों में बने रहने के लिए देती हैं ऐसे बयान'

'कगंना खबरों में बने रहने के लिए देती हैं ऐसे बयान'

कंगना रनौत के आदाजी वाले बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसे बयानों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों को प्रकाशित करने के बजाए, मजाक उड़ाया जाना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि कंगना रनौत ऐसे बयान खबरों में बने रहने के लिए देती हैं। बता दें कि कंगना रनौत को लेकर कई विपक्षी नेताओं ने कहा है कि कंगना खबर में बने रहने के लिए ऐसे घटिया बाते कहती हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कई बार कहा है कि वह कंगना की बातों को कोई महत्व नहीं देते हैं क्योंकि वह सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे बयान देती हैं।

सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर 50-50 माहौल

सोशल मीडिया पर कंगना को लेकर 50-50 माहौल

हालांकि सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के जितने आलोचक हैं, उतने समर्थक भी हैं। कंगना के किसी भी विवादित बयान को लेकर जितनी उनकी आलोचना होती है, उतने ही लोग कंगना के पक्ष में खड़े हो जाते हैं। कंगना के समर्थकों का कहना है कि कंगना जो भी बोलती हैं वो सच बोलती हैं, सच कड़वा होता है, इसलिए लोगों को वो चुभ जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+