क्या आपको पता है करीना कपूर और प्रीति जिंटा हैं एक दूसरे की दुश्मन? कैसे शुरू हुई थी लड़ाई? क्या थी 'वो' बात?
Kareena Kapoor Khan and Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि दोनों के बीच की दुश्मनी भी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है।
करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा का रिश्ता
आपको बता दें कि करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा के बीच में भी एक बार अनबन हो गई थी। दोनों ने इसे लेकर बात भी की थी। बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में इस अनबन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था।

प्रीति जिंटा के पुराने वीडियो नें मचाया हंगामा
कॉफी विद करण के एक पुराने एपिसोड में रानी मुखर्जी और करीना कपूर मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस एपिसोड में करण जौहर ने प्रीति जिंटा का एक वीडियो प्ले किया था। इस वीडियो में प्रीति जिंटा ने कहा था कि करीना कपूर ने उन्हें इग्नोर किया था और ये बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
करीना कपूर और प्रीति जिंटा में क्यों हुई थी अनबन?
-प्रीति जिंटा ने वीडियो में बताया है- करीना कपूर कल हो ना हो के लिए थैंक्यू। इसके लिए मुझे जिम्मेदार मत ठहराओ। आपने हमेशा इसे लेकर मन में बातें रखी हैं। मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन मुझे इस चीज से दिक्कत है कि आप मुझे इग्नोर करती हैं। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है। हम दोनों इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स हैं। मुझे लगता है कि हमें चिल करना चाहिए।
-इस दौरान प्रीति जिंटा के चेहरे पर मुस्कान थी। प्रीति ने कहा कि जब करण जौहर आसपास होते हैं तो करीना सिर्फ उन्हें ही हेलो कहती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद करीना कपूर काफी गुस्सा हो जाती हैं और इसका कोई जवाब नहीं देती हैं।
करीना कपूर को ऑफर हुई थी 'कल हो न हो'
आपको बता दें कि करीना कपूर खान को करण जौहर की फिल्म 'कल हो न हो' ऑफर हुई थी लेकिन कुछ कारणों के चलते ये फिल्म आखिर में प्रीति जिंटा को मिल गई थी। वहीं प्रीति जिंटा को इस फिल्म में बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद से ही करीना कपूर खान और प्रीति जिंटा के बीच अनबन शुरू हुई थी।
करीना कपूर खान ने दिया चौंकाने वाला बयान
-वहीं चैट शो में करीना कपूर ने ये स्वीकार किया था कि उनकी और करण जौहर की दोस्ती करीब एक साल तक के लिए खत्म हो गई थी और उन्हें इस बात का अफसोस है। करीना कपूर ने साफ कहा था कि फिल्म 'कल हो न हो' में प्रीति जिंटा को लेने के बाद से वह करीब एक साल तक करण जौहर से बात नहीं करती थीं। हालांकि बाद में उन्होंने करण से बात की थी।
-करीना कपूर ने ये भी कहा था कि प्रीति जिंटा ने फिल्म में शानदार काम किया था और फिल्म के सुपरहिट साबित होने के बाद प्रीति के करियर में उछाल भी आया था। हालांकि उन्हें इस बात का आज भी दर्द है कि ये फिल्म उन्हें मिलने वाली थी और वह इसकी लीड हीरोइन बनने वाली थीं।












Click it and Unblock the Notifications