Do Patti Teaser: काजोल करेंगी एक्शन और कृति सेनन बनेंगी साइको, 'दो पत्ती' का दमदार ट्रेलर रिलीज
Do Patti Teaser Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन जल्द ही एकसाथ स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। काजोल इस बार पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 'दो पत्ती' के जरिए काजोल और कृति सेनन लोगों को एंटरनेटन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
'दो पत्ती' का दमदार टीजर रिलीज
इस फिल्म में काजोल और कृति सेनन का एकदम अलग अवतार देखने को मिलेगा। कृति सेनन सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में दमदार रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों लीड हीरोइन जमकर एक्शन करती दिखाई देंगी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

काजोल और कृति सेनन का सुपर अवतार
नेटफ्लिक्स ने कृति सेनन और काजोल को टैग करते हुए फिल्म 'दो पत्ती' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है- पहली बार हमेशा के लिए खास हो रहा है, कजोल पहली बार कॉप और कृति सेनन की पहली थ्रिलर फिल्म। 'दो पत्ती' जल्द आ रही है नेटफ्लिक्स पर।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म के टीजर में देखा जा सकता है कि काजोल पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। वहीं कृति सेनन साइको किलर टाइप नजर आ रही हैं। अभी तक फिल्म की रिलीज डेट रिवील नहीं की गई है लेकिन इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में टीवी एक्टर शहीर शेख भी नजर आएंगे। शहीर शेख ने टीवी के 'महाभारत' शो में अर्जुन बनकर खूब लोकप्रियता बटोरी थी।
फिल्म की एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर हैं कृति सेनन
फिल्म 'दो पत्ती' के डायरेक्टर शशांक चतुर्वेदी हैं। वहीं फिल्म की कहानी को कनिका ढिल्लन ने लिखा है। खबर है कि इस फिल्म से कृति सेनन बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इसके अलावा कृति सेनन अपकमिंग फिल्म 'क्रू' में भी नजर आएंगी जिसमें उनके साथ तब्बू और करीना कपूर ने भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications