दो दीवानें शहर में....समेत भूपिंदर सिंह ने गाए ये एक से बढ़कर एक हिट गाने, देखें लिस्‍ट

दो दीवानें शहर में....समेत भूपिंदर सिंह ने गाए एक बढ़कर एक ये हिट गाने, देखें लिस्‍ट

मुंबई, 18 जुलाई: मशहूर प्‍लेबैक सिंगर भूपिंदर सिंह का 82 साल में सोमवार को निधन हो गया। गायक के निधन की खबर सुन पूरा संगीत जगत शोक में डूबा हुआ है। भूपिंदर सिंह ने एक से एक बढ़कर हिंदी सिनेमा जगत को गाने दिए। जिसके लिए वो हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

भूपिंदर सिंह ने गाया था किशोर और रफी के साथ युगल गाना

भूपिंदर सिंह ने गाया था किशोर और रफी के साथ युगल गाना

भूपिंदर सिंह वो गायक हैं जिन्‍होंने किशोर कुमार और मोहम्‍मद रफी जैसे दिग्गज गायकों के साथ युगल गीत गाए हैं। भूपिंदर सिंह ने सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत संग कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी थी।

भूपिंदर सिंह के ये गाने हुए सुपर डूपर हिट

भूपिंदर सिंह के ये गाने हुए सुपर डूपर हिट

एक दशक के लंबे करियर में भूपिंदर सिंह ने कई हिट क्लासिक्स जैसे दो दीवाने शहर में.... होके मजबूर चला....मुझे उसे बुलाया होगा, आने से उसके आए बहार.... किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है... बीते ना बिताए रैना....दिल ढूंढता है..... नाम गुम जाएगा....एक अकेला इस शहर में...हुजूर इस कदर भी ना इतरा के चलिये..., जिंदगी मिलकर बिजाएंगे... समेत कई सुपरहिट गाने दिए। जिनके लिए वो हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

इसलिए सिंगर नहीं बनना चाहते थे भूपिंदर

इसलिए सिंगर नहीं बनना चाहते थे भूपिंदर

पंजाब के अमृतसर में जन्‍में भूपिंदर सिंह के परिवार का संगीत से गहरा नाता था। उनके पिता संगीत के प्रोफेसर थे वहीं उनके भाई वादक थे। शुरूआत में भूपिंदर गायकी को अपना करियर नहीं बनाना चाहते थे क्‍योंकि उन्‍हें लगता था कि उनके परिवार में सब संगीत से जुड़े हुए हैं तो उनका उतना सम्‍मान नहीं होगा लेकिन गिटार हवाईयन गिटार उठाया, और उस पर सबसे कठिन फिल्मी गाने और शास्त्रीय संगीत बजाना शुरू कर दिया। भूपिंदर ने खुद कहा था कि मुझे लगता है कि मैंने गिटार की वजह से फिर से गाना शुरू कर दिया।

शुरूआत में संगीत से नहीं था लगाव

भूपिंदर सिंह ने अपने पिता प्रोफेसर नाथ सिंह जी से संगीत की ट्रेनिंग ली थी। उनके पिता बहुत शख्‍स थे। भूपिंदर सिंह ने खुद बयां किया था कि उन्‍हें संगीत और म्‍युजिक इंस्‍ट़ूमेंट से बिलकुल लगाव नहीं था।

भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड में इस प्रोड्यूसर ने दिया था पहला ब्रेक

भूपिंदर सिंह ने अपने संगीत करियर की शुरूआत दिल्‍ली ऑल इंडिया रेडियो से की वहां वो परफार्म करते थे।1962 में म्‍युजिक डॉयरेक्‍टर मदन मोहन ने दिल्‍ली में एआईआर प्रोड्यूसर की एक पार्टी में उन्‍हें गाना गाते सुना और मुंबई बुलाया। मदन मोहन उनके गाने से इतने प्रभावित थे कि उन्‍होंने होके मजबूर उसने मुझे बुलाया होगा ....गाना मोहम्‍मद रफी, तलत महमूद और मन्‍ना डे के साथ गाने का मौका दिया। फिल्‍म हकीकत के गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

भूपिंदर सिंह की पत्‍नी भी हैं सिंगर

भूपिंदर सिंह की पत्‍नी भी हैं सिंगर

भूपिंदर सिंह की पत्‍नी मिताली सिंह बांग्लादेशी सिंगर हैं। दोनों ने 1980 में शादी की थी दोनों ने गई गजलें साथ गाई और कई स्‍टेज परफार्मेंस स्‍टेज पर दी। भूपिंदर और मिताल का एक निहाल सिंह हे जो म्‍यूजिशियन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+