Do Aur Do Pyaar: विद्या बलान की 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर रिलीज, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर मचा हंगामा
Do Aur Do Pyaar Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन लंबे समय बाद लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। वह 'दो और दो प्यार' मूवी के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। वह काफी समय से स्क्रीन से दूर थीं लेकिन अब रोमाटिंक कॉमेडी फिल्म 'दो और दो प्यार' से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं।
'दो और दो प्यार' का मजेदार ट्रेलर रिलीज
विद्या बालन को स्क्रीन पर देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आ रहे हैं और इस एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए फिल्म मेकर्स ने मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। आज यानी 6 अप्रैल 2024 को मेकर्स ने फिल्म 'दो और दो प्यार' का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

मैरिड कपल की शादी में स्पार्क नहीं बचा है
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि दो मैरिड कपल की शादी में स्पार्क नहीं बचा है। ट्रेलर की शुरुआत में शादीशुदा कपल विद्या बालन और उनके पति बने प्रतीक गांधी अपने घर की किचन में झगड़ा करते हुए नजर आते हैं। दोनों का रिश्ता बोझिल हो चुका है और वह किसी तरह इसे खींच रहे हैं।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी
इसके बाद दोनों का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चलने लगता है। शादीशुदा होते हुए भी विद्या का अफेयर एक विदेशी शख्स से हो जाता है जबकि प्रतीक गांधी इलियाना डिक्रूज से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर बैठते हैं। हालांकि फिर विद्या और प्रतीक एक रात साथ बिताते हैं और दोनों फिर एक से एक दूसरे के करीब आ जाते हैं। इसके बाद फिल्म में कईं ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं जो खूब एंटरटेन करते हैं।
19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
लोगों को फल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में ट्रेलर रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए विद्या बालन ने कैप्शन में लिखा है- कमर कस लें, क्योंकि अब 'दो और दो प्यार' के साथ मजा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है। 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर अभी जारी हुआ है। ये फिल्म आगामी 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications