Divyanka Sirohi Death Reason: 30 की उम्र में कैसे गई दिव्यांका सिरोही की जान? मौत से पहले क्या हुई थी हालत?
Divyanka Sirohi Death Reason: हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का महज 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिव्यांका सिरोही के असमय निधन की खबर ने पूरे हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और एक्ट्रेस के करीबी लोग भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
हार्ट अटैक से गई एक्ट्रेस की जान?
जानकारी के मुताबिक गत 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) की देर रात उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद इलाके में दिव्यांका सिरोही के घर पर ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। हालत बिगड़ने पर परिवार उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गया था लेकिन वहां पहुंचे पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस दुखद घटना को लेकर परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मौत से पहले क्या हुआ था दिव्यांका सिरोही के साथ?
-कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही को उनके घर पर डिनर करने के बाद अचानक चक्कर आ गया था। वह घर के फ्लोर पर जोर से गिर गई थीं और उसके बाद बेहोश हो गई थीं। इसके बाद परिवार वाले एक्ट्रेस को तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-प्रारंभिक रिपोर्टों में दिव्यांका सिरोही क मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है जबकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि जोर से जमीन पर गिरने के कारण एक्ट्रेस के सिर में गंभीर आंतरिक चोट भी आई थी, जिसके चलते उनकी मौत हो सकती है।
टिकटॉक से मिली पहचान, वायरल वीडियो बना टर्निंग प्वाइंट
दिव्यांका सिरोही ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। एक्टिंग और डांस का शौक उन्हें बचपन से था, जिसे उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया। सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू', पर बनाया गया उनका वीडियो जबरदस्त वायरल हुआ था और लाखों लोगों ने इसे पसंद कियाथा। इसी के बाद वह तेजी से सुर्खियों में आ गई थीं।
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान
सोशल मीडिया से मिली लोकप्रियता ने दिव्यांका सिरोही के लिए नए दरवाजे खोलेथे। उन्हें हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला था, जहां उन्होंने Masoom Sharma के साथ कई हिट म्यूजिक वीडियोज किए। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और परफॉर्मेंस ने उन्हें कम समय में ही एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। इंस्टाग्राम पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी।
दिव्यांका की मौत फैंस के लिए बड़ा झटका
दिव्यांका सिरोही का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह देना उनके परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के लिए बेहद दुखद है। कम उम्र में उनका जाना हर किसी को भावुक कर गया है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications