Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसने अपने पैर बांधे और फिर...' दिव्या भारती को लेकर प्रोड्यूसर का चौंकाने वाला खुलासा, क्या हुआ था उस दिन?

Pahlaj Nihalani talks about Divya Bharti: दिव्या भारती एक ऐसी अदाकारा थीं, जिन्होंने बेहद कम उम्र में न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि दमदार एक्टिंग और एक्टिंग के लिए अपने जज्बे को लेकर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई थी। दिव्या को अपने काम से कितना प्यार था ये बात उनकी फिल्मों और गानों में साफतौर पर झलकती है। मगर बदकिस्मती से इस उभरते सितारे को इंडस्ट्री ज्यादा समय तक देख नहीं सकी और 1993 में दिव्या की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

दिव्या को लेकर क्या बोले प्रोड्यूसर?
दिव्या भारती को फिल्म शोला और शबनम में फैंस ने बेहद पसंद किया था। फिल्म का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा। इस फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था। पहलाज निहलानी दिव्या के काफी करीब थे और उन्हें अच्छी तरह से जानते भी थे। अब हाल ही में पहलाज ने एक इंटरव्यू में दिव्या को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किये हैं।

Divya Bharti

काम के प्रति दिव्या की लगन और उनका जज्बा ऐसा था, जिसे हर कोई बस देखता ही रह जाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि 19 साल की उम्र तक दिव्या 21 फिल्में कर चुकी थीं। जहां सिनेमा में पहचान बनाने में एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को अच्छा खासा समय लग जाता है, वहीं दिव्या ने सिर्फ 19 साल की उम्र में वो कर दिखाया था। दिव्या की गिनती इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होने लगी थी।

डायरेक्टर का शॉकिंग खुलासा
सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में प्रोड्यूसर ने बताया कि दिव्या को काम के प्रति इतनी लगन थी कि वो 20-20 घंटे काम किया करती थी। उन्हें परवाह नहीं होती थी कि 20 घंटे हो रहे या फिर 23 घंटे। उन्हें बस काम करना होता था। फिल्म शोला और शबनम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग सुबह-सुबह शूट करते थे।

इसी फिल्म की शूटि्ंग के दौरान का किस्सा बयां करते हुए प्रोड्यूसर ने बताया कि एक सीन के दौरान दिव्या के पैर में कील चुभ गई थी। मगर वे बिना किसी शिकायत के सीन करती रहीं। पहलाज बताते हैं कि दिव्या ने किसी को भी इसके बारे में नहीं बताया। वहां पर एक्शन डायरेक्टर या कोई नहीं था। मैं मॉनिटर के पास आया तो पता लगा कि उन्हें चोट लगी है।

'उसने अपने पैर बांधे और फिर...'
पहलाज ने बताया कि दिव्या ने इसके बाद उनसे रुमाल मांगा और फिर अपने पैर बांधे और फिर जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो दिव्या ने कहा कुछ नहीं। इसके बाद मैंने देखा कि उसके पैरों से खून निकल रहा है तो मैंने तुरंत पैकअप करने को कहा।

दिव्या के घर पर फोन किया गया और अस्पताल ले जाने के बारे में कहा। मगर उसे ना तो अस्पताल जाना था और ना ही वो घऱ पर बैठना चाहती थी। हमने सीन को शेड्यूल कर दिया। मगर फिर अगले दिन सुबह-सुबह दिव्या आ पहुंची और बोलीं कि शूट नहीं करना है क्या। दिव्या बोली कि चलो उठो, तुम अभी तक सो क्यों रहे हो।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+