दिव्या भारती के पिता के निधन के बाद साजिद की पत्नी वर्दा की पोस्ट हुई वायरल, लिखा-'मिस यू डैड'
मुंबई, 02नवंबर: दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती के पिता ओम प्रकाश भारती का 30 अक्टूबर को निधन हो गया। उन्हें याद करते हुए साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्दा ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा की हैं। निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने पहले दिव्या भारती से शादी की थी। दिव्या के निधन के बाद, साजिद ने वर्दा खान के साथ शादी की। दिव्या के पिता के निधन के बाद वर्दा की सोशल मीडिया पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

उनके बच्चे भी दिव्या को बड़ी मां का दर्जा देते हैं: वर्दा
वर्दा ने साजिद और अपने साथ दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती की तस्वीर पोस्ट की है। क फोटो में ओम प्रकाश भारती के साथ साजिद हैं। दूसरी में वर्दा। वर्दा ने मेसेज लिखा है, आपकी याद आएगी डैड। साथ ही कुनाल भारती को टैग करके लिखा है, हिम्मत रखो। दिव्या भले ही नहीं रहीं, लेकिन वह नाडियाडवाला के दिलों में जिंदा हैं। वर्दा अपने इंटरव्यूज में कई बार बता चुके हैं कि दिव्या भारती की उनके घर में खास जगह है। उनके बच्चे भी दिव्या को बड़ी मां का दर्जा देते हैं।

दिव्या के पिता को डैड कहती थीं वर्दा
दिव्या के निधन के बाद भी साजिद और उनका परिवार दिव्या की फैमिली के टच में रहा। बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में वर्दा ने बताया था कि उनके घर पर कोई सेलिब्रेशन होता है तो दिव्या के पिता और भाई हिस्सा बनते हैं। वह दिव्या के पिता को डैड कहती थीं। उन्होंने बताया था कि दिव्या की मां के निधन के बाद साजिद उनके और करीब आ गए हैं और बेटे जैसे हैं। दिव्या उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं।

दिव्या साजिद की शादी के खिलाफ थे पिता
कहा जाता है कि, दिव्या भारती ने साजिद से शादी होने की बात कई महीनों तक अपने पिता ओम प्रकाश भारती से छिपाकर रखी थी। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक पुराने इंटरव्यू में दिव्या की मां मीता ने बताया था कि एक दिन दिव्या ने पूछा- मॉम, आपका साजिद के बारे में क्या विचार है? मैंने कहा कि अच्छा है। कुछ दिनों बाद उसने मुझसे कहा कि अगर मैं साजिद से शादी कर लूं? मैंने उससे कहा कि अपने पापा से बात करो। उसके पापा इस शादी के खिलाफ थे।

दिव्या की आखिरी फिल्म 'शतरंज' थी
बता दें कि दिव्या भारती ने साल 1992 में सनी देओल के ऑपोजिट फिल्म 'विश्वात्मा' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। साल 1993 में उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'शतरंज' रिलीज हुई थी। दिव्या ने 10 मई 1992 के दिन साजिद नाडियाडवाला से मुस्लिम रीति-रिवाज के मुताबिक निकाह किया था। दिव्या ने शादी के बाद इस्लाम कुबूल कर अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications