दिव्या भारती ने मरने से एक दिन पहले किया था ऐसा काम, क्या पता था होगी मौत? 31 साल बाद शॉकिंग खुलासा
Divya Bharti Death Reason: बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। लोग न सिर्फ दिव्या भारती की एक्टिंग की तारीफ करते थे बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे।
5 अप्रैल 1993 को हुई थी दिव्या भारती की मौत
5 अप्रैल 1993 को जब दिव्या भारती की मौत की खबर आई तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई थी। छोटी सी उम्र में दिव्या भारती की अचानक हुई मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इस घटना को हुए 31 साल बीत चुके हैं लेकिन उनकी मौत एक रहस्य ही बनी हुई है कि वो हत्या थी या आत्महत्या।

मौत के 31 साल बाद गुड्डी मारुति का शॉकिंग खुलासा
वहीं दिव्या भारती के साथ फिल्म 'शोला और शबनम' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की मौत को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं और कई शॉकिंग खुलासे भी किए हैं। उन्होंने बताया है कि मरने से पहले दिव्या भारती ने उनके साथ जमकर पार्टी की थी लेकिन वह काफी टेंशन में नजर आ रही थीं।
'दिव्या ने मौत से एक दिन पहले की थी पार्टी'
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंचीं गुड्डी मारुति ने बताया- 4 अप्रैल को मेरा बर्थडे था और दिव्या की मौत 5 अप्रैल को हुई थी। ऐसे में मरने से एक दिन पहले दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला और कई अन्य लोगों के साथ मेरे बर्थडे पर जमकर इन्जॉय किया था। दिव्या ने मरने से एक दिन पहले जमकर पार्टी की थी। हालांकि उसके चेहरे पर एक अजीब सी टेंशन नजर आ रही थी।
'साजिद नाडियाडवाला के प्यार में पागल थीं दिव्या'
गुड्डी मारुति ने बताया- दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल थे। दोनों लिव इन में रहते थे लेकिन जब दिव्या की मौत हुई तो साजिद सदमे में आ गए थे। मौत से एक दिन पहले दिव्या भारती ने पार्टी में किसी को इस बात का एहसास भी नहीं होने दिया था कि एक दिन बाद ही कुछ अनहोनी हो जाएगी।
गुड्डी को एयरपोर्ट पर मिली थी मौत की खबर
गुड्डी मारुति ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर थीं जब डायरेक्टर रत्न ने उन्हें फ्लाइट में दिव्या भारती की मौत के बारे में बताया था। गुड्डी मारुति ने कहा- मैं दिव्या की मौत की खबर सुनकर शॉक्ड हो गई थी। मैंने डायरेक्टर से बोला कि परसो तो हम लोग साथ में थे। मुझे यकीन ही नहीं हुआ इस बात पर। मैं बिल्कुल सुन्न हो गई थी।
अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थीं दिव्या
आपको बता दें कि 19 साल की उम्र में ही दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थीं और उनकी मौत हो गई थी। दिव्या भारती की मौत को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई है और ये एक हादसा है।
मौत के 31 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिव्या भारती को किसी ने बालकनी से धक्का दे दिया था। ऐसे में उनकी मौत को मर्डर कहा जा रहा था। लेकिन उस क्या हुआ था इस बारे में हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर कमल सदाना ने एक्ट्रेस की मौत के 31 साल बाद लोगों को बताया था। एक इंटरव्यू में एक्टर कमल सदाना ने बताया था कि दिव्या भारती की मौत एक एक्सीडेंट थी।












Click it and Unblock the Notifications