Divya Bharti: मौत से पहले दिव्या भारती ने की थी ये बड़ी डील, अगले दिन फिर कैसे हुई 5वीं मंजिल से गिरकर मौत?

90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में उन बुलंदियों को छू लिया था जिसकी चाहत हर एक्ट्रेस को होती है। लेकिन, उनकी मौत आज भी एक रहस्य है।

Divya Bharti

Divya Bharti: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बॉलीवुड में कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली थी। अपने फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस ने उन बुलंदियों को हासिल किया जिसकी चाहत इंडस्ट्री की हर एक्ट्रेस को होती है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तमाम बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन इतनी शोहरत हासिल करने के बावजूद महज 19 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत की खबर ने उस दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया।

दिव्या भारती की मौत एक रहस्य
दिव्या भारती की मौत आज भी एक रहस्य है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की की मौत उनके घर की बालकनी से नीचे गिरने की वजह से हुई थी। अब ये महज हादसा था या किसी की सोझी समझी साजिश इस बात का आजतक पता नहीं चल पाया। यही वजह है कि एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी आजतक सुलझ ही नहीं पाई। जानिए दिव्या भारती के मौत से पहले आखिर क्या हुआ था।

Divya Bharti

हादसा था या फिर सोझी समझी साजिश
ये बात साल 1993 की है जब दिव्या भारती एक से एक हिट फिल्में दे रही थीं। उनका फिल्मी करियर साल 1990 में शुरू हुआ था और महज 3 साल में ही उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया था। एक्ट्रेस की शादी निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई थी। जिसके लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। ऐसे में कहा जाता है कि उनकी मौत के पीछे पति साजिद का हाथ है। दिव्या की मौत के पीछे कई तरह के सवाल उठे, किसी ने इस हादसे को हत्या बताया तो किसी ने आत्महत्या करार दिया। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की मौत से पहले क्या हुआ था।

Divya Bharti

मौत से पहले एक्ट्रेस ने की थी डील फाइनल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे वाले दिन दिव्या भारती ने एक फ्लैट की डील फाइनल की थी जिसकी जानकारी उन्होंने अपने भाई को दी थी। उस दिन वह चेन्नई से एक फिल्म की शूटिंग खत्म करके घर वापस मुंबई लौट रही थीं। बताया जाता है कि दिव्या के घर उस दिन फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति पहुंचे थे। सभी ने मिलकर एक ड्रिंक पार्टी भी रखी थी। इस दौरान एक्ट्रेस की मेड भी मौजूद थी।

Divya Bharti

हादसे वाले दिन क्या हुआ?
जानकारी के मुताबिक, दिव्या ने काफी ज्यादा ड्रिंक कर ली थी और वह अपनी बालकनी में बैठी थीं। जहां ग्रिल नहीं थी और वहां से नीचे उस दिन किसी की भी गाड़ी नहीं खड़ी थी। कहा जाता है एक्ट्रेस अपनी मेड से बात कर रही थीं तभी वह उठने की कोशिश करती हैं तो उनका पैर फिसल जाता है और वह पांचवी मंजिल से नीचे गिर जाती हैं। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में कूपर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। उस दौरान एक्ट्रेस के पति पर आरोप लगा था कि इसके पीछे उनका हाथ है। लेकिन इसकी सच्चाई क्या है ये आजतक एक रहस्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+