Video: शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही प्रेग्नेंट हुईं मशहूर एक्ट्रेस! पेट देखकर लोगों ने कही ये बात
बिग बॉस ओटीटी 1 की विनर दिव्या अग्रवाल की हाल ही में शादी हुई है। एक्ट्रेस अपने शादी के जोड़े में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। 20 फरवरी को उन्होंने अपूर्व पडगांवकर संग सात फेरे ले लिये हैं। अब शादी के सिर्फ दो दिन के बाद ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ रही हैं।
खबरें हैं कि दिव्या अग्रवाल जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर शादी के बाद की पार्टी के वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दिव्या अग्रवाल जल्द ही मां बनने वाली हैं।

दिव्या अग्रवाल की शादी को सिर्फ दो ही दिन हुए हैं। ऐसे में क्या एक्ट्रेस पहले से ही प्रेग्नेंट थीं। ये खबरें खूब उड़ रही हैं। दरअसल आफ्टर पार्टी का एक क्लिप वायरल होने के बाद से ही ये खबरें चर्चा में हैं।
आफ्टर पार्टी का क्लिप रेडिट पर शेयर किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस लूज को ऑर्ड सेट पहनी नजर आ रही हैं। वे अपने पति संग डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान दिव्या ने पति को गले लगाया तो उनका पेट दिखाई दिया। पेट निकला हुआ सा लग रह था। ऐसे में इसकी वजह कुछ और भी हो सकती है मगर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि दिव्या जल्द ही मां बनने वाली हैं।
बताते चलें कि दिव्या अग्रवाल के पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा कि दिव्या प्रेग्नेंट हैं तो किसी का कहना है कि दिव्या का पेट हमेशा से ऐसा ही था। उनका टमी हमेशा निकला हुआ सा लगता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि प्रेग्नेंसी की वजह से टमी बाहर हो।
वहीं एक और यूजर ने कहा कि दिव्या अग्रवाल की शादी को सिर्फ दो ही दिन हुए हैं और वे प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने इसलिए शादी की क्योंकि वे जल्द ही मां बनने वाली हैं। बता दें कि हर कोई एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी के कयास ही लगा रहा है। इस बारे में दिव्या या फिर अपूर्व की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications