'मेरा एक बच्चा है, कोई कमाई नहीं, न ही कोई मदद....' फूट फूटकर रोईं 'दयाबेन', दिशा वकानी का कैसे हुआ ये हाल

Disha Vakani Video: दयाबेन यानी दिशा वकानी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिशा अपने गोद में एक बच्चे को लेकर रोती बिलखती नजर आ रही हैं।

disha vakani

Disha Vakani Video: टीवी का सबसे फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल इस शो के कई किरदारों ने इस सीरियल को छड़ दिया है। वहीं इससे जुड़े कुछ एक्टर्स तो इस दनिया को ही अलविदा कह चुके हैं। आपको बता दें कि इस शो कं सभी किरदार एक से बढ़कर एक हैं। सबकी अपनी एक कहानी है, एक अलग पहचान है। लोग इस सीरियल के लीड कैरेक्टर- जेठालाला और दयाबेन को खूब प्यार करते हैं। हालांकि दयाबेन इस शो से लंबे समय से गायब हैं। हाल ही में दयाबेन यानी दिशा वकानी का का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह गोद में एक बच्चा लिए दिखाई दे रही हैं। दयाबेन बच्चो को लेकर रोती नजर आ रही हैं। साथ ही पीछे एक फोटो लगी है, जिस पर हार चढ़ा हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है दयाबेन के साथ।

वीडियो में रोती नजर आईं दिशा वकानी

वीडियो में रोती नजर आईं दिशा वकानी

दिशा वकानी, टीवी के पॉपुलर शो 'तारत मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के किरदार में नजर आती थीं। हालांकि कुछ समय पहले उन्होंने ये शो छोड़ दिया था और लोग उनके इस सीरियल में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई बार सोशल मीडिया पर हलचल हुई कि उनकी वापसी होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बीच में असित मोदी ने कहा भी कि वह दयाबेन को लेकर आएंगे लेकिन उनकी ये बात अब तक सच साबित नहीं हो पाई है। इसी बीच एक्ट्रेस दिशा वकानी का एक रोता-बिलखता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोद में बच्चे को लिए वीडियो हुआ वायरल

दिशा वकानी अपने इस वीडियो में एक बच्चे को गोद में लिए रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह अपने पति के गुजरने की बात भी कह रही हैं। ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि दयाबेन को आखिर क्या हो गया है? हर कोई ये बात जानना चाहता है। दिशा वकानी वीडियो में कह रही हैं- मेरे पति सुशील त्रिवेदी रेलवे हेड ऑफिस में थे। ट्रेन में जो बम ब्लास्ट हुआ, उसमें वो हमें छोड़कर चले गए। तो सरकार ने जो मुआवजा मंजूर किया था वो हमें अभी तक नहीं मिला है।

दिशा ने कहा- मेरे पति की मौत हो गई है

दिशा वकानी वीडियो में आगे कहती है- वहां जो ऑफिसर थे उन्होंने बताया कि ये बम ब्लास्ट 5 बजकर 45 मिनट पर हुआ था और मेरे पति की ड्यूटी 6 बजे तक होती है, तो कोई सरकारी कर्माचरी टाइम से पहले कैसे निकल सकता है। ऐसा बताकर उन्होंने मुआवजा देने से मना कर दिया। पीएफ भी मिलने वाला था। वो भी रोक रखा है।

'मेरी कोई मदद नहीं कर रहा है'

दिशा वकानी ने वायरल हो रहे वीडियो कहा- उनके जाने के बाद मुझे रेलवे क्वॉर्टर भी खाली कर देना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा- मेरा एक बच्चा है, मैं कहां जाऊं? कोई कमाई भी नहीं और मदद भी नहीं है। दो साल से मैं सरकारी ऑफिस के चक्कर काट रही हूं कोई फायदा नहीं हुआ।

साल 2008 का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि दिशा वकानी का ये वीडियो असली नहीं है। ये वीडियो साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'सी कंपनी' का है। उसकी छोटी क्लिप काटकर 'तारक मेहता' फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दिशा वकानी ने छोटा-सा रोल किया था और सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। दिशा के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही उनकी एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है। हालांकि लोग दयाबेन की एक्टिंग को दोबारा देखने के लिए उत्सुल नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+