दिशा पाटनी ने लिफ्ट में बॉयफ्रेंड संग किया ये काम, लोगों ने कहा- टाइगर अभी जिंदा है

Disha Patani Boyfriend: दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ कोजी होकर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों लिफ्ट में हैं।

disha patani

Disha Patani Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहले उनका नाम कई साल तक एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा लेकिन फिर इनके ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगीं। अब खबर है कि दिशा पाटनी अपने जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। हाल ही में दिशा ने लिफ्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ कोजी होकर तस्वीरें क्लिक की हैं।

दिशा पाटनी ने दिखाया किलर लुक

दिशा पाटनी ने दिखाया किलर लुक

आपको बता दें कि दिशा पाटनी आजकल हर जगह अपने जिम ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ ही नजर आती हैं। दोनों हर जगह एकसाथ दिखाई देते हैं। कई बार पैपराजी दोनों को एकसाथ स्पॉट करते हैं। अब दिशा ने अलेक्जेंडर के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके किलर लुक्स और पोज को देखकर सबकी आंखें खुली रह गई हैं। दिशा ने लिफ्ट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड के संग फोटो क्लिक की हैं जिसे देखने के बाद यूजर्स हैरान हो गए हैं।

दिशा पाटनी की हो रही है उर्फी जावेद से तुलना

दिशा पाटनी की हो रही है उर्फी जावेद से तुलना

खबर है कि दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर एलेक्स एक खास पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में शामिल होने के लिए दिशा ने ब्लैक कलर की कटआउट वाली ड्रेस पहनी थी जो काफी रिवीलिंग लग रही थी। इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं- ये उर्फी जावेद से इंस्पायर्ड हैं। वहीं एक शख्स ने कहा है- यही अगर उर्फी ने पहना होता तो सब लोग ट्रोल करने लग जाते।

बॉयफ्रेंड के साथ लिफ्ट में हुईं कोजी

दिशा पाटनी ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स के साथ कोजी होकर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों लिफ्ट में हैं। अलेक्जेंडर मिरर से फोटो क्लिक कर रहे हैं और दिशा किलर पोज देने में व्यस्त हैं। लोग दिशा की इस फोटो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। दिशा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

लोगों ने कहा- टाइगर अभी जिंदा है

लोगों ने कहा- टाइगर अभी जिंदा है

एक सोशल मीडिया यूजर ने दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- टाइगर अभी जिंदा है। वहीं एक शख्स ने दिशा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैमड आजकल इनके साथ घूम रही हैं। टाइगर से ज्यादा अच्छा है शायद ये।

टाइगर की बहन ने भी किया कमेंट

टाइगर की बहन ने भी किया कमेंट

आपको बता दें कि अलेक्जेंडर एलेक्स जिम ट्रेनर होने के साथ-साथ मॉडल और एक्टर भी हैं। दिशा की इन फोटोज पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि टाइगर से ब्रेकअप करके दिशा ने अपना करियर खत्म कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+