'2500 से ज्यादा ऑडिशन और 6 महीने की वर्कशॉप के बाद मिले 10 सितारे', डायरेक्टर ने बातचीत में दिल खोल कर रख दिया
OI Exclusive: आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 20 जून को दुनियाभर में रिलीज के होगी। हालांकि इसे पहले लिमिटेड स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। इसके बाद जिस तरह से दर्शकों का रिएक्शन होगा, फिर स्क्रीन की बढ़ोतरी की जाएगी। आमिर खान के साथ फिल्म में 10 स्पेशल बच्चों ने काम किया है। आमिर उनके कोच के रोल में नजर आएंगे।
'सितारे जमीन पर' को आर एस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है। फिल्म रिलीज के पहले प्रसन्ना प्रमोशनल इंटरव्यूज दे रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने oneindia hindi से भी बातचीत की। जिसमें उन्होंने फिल्म की मेकिगं, कास्टिंग और रीमेक पर खुलकर बात की। साथ ही बताया कि आखिर ये स्क्रिप्ट आमिर तक कैसे पहुंची।

Q. फिल्म में 10 सितारे हैं, उनको आपने कैसे खोजा और काम करने का कैसा एक्सपीरियंस रहा?
यार बहुत ही बढ़िया एक्सपीरियंस रहा। मैं कहूंगा मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा अनुभव रहा। मैं बहुत ब्लेस्ड हूं कि हमारी जिंदगी में ये 10 सितारे आए। आप सोचिए की सुबह सुबह ऑफिस पहुंचे और वहां एक अच्छी जादू की झप्पी मिलती है। 10 लोग आपको आकर गले लगाते हैं। तो आपका दिन कैसा रहेगा? हमारी शूटिंग के दौरान ऐसा ही रहा। हर दिन हमें प्यार मिला। खूब पॉजिटीविटी भी मिली। फिल्म के अंदर भी एक स्पिरिट और पॉजिटिविटी भी है। हां हमने उनको सीखने के लिए समय दिया।
हमने 2500 से ज्यादा ऑडिशन हमने किए। ये 10 महीने का लंबा सफर था। हमने 5-6 महीने की वर्कशॉप भी की। लेकिन जैसे हमें ये 10 सितारे मिले, सब काम तेजी से शुरू हो गया। इनकी याद्दाश्त बहुत शार्प है, सीखने की ललक भी बहुत अच्छी है। इन सबके पीछे उनकी, उनके माता पिता की और टीचर्स (स्पेशल एजुकेशन) की मेहनत है। मैं उन्हें ही क्रेडिट दूंगा। एजुकेशन के चलते उनका डेवलेपमेंट बहुत अच्छा हुआ है। जितना हम एक नए टैलेंट के साथ वर्कशॉप करते हैं, उतने ही समय की वर्कशॉप हमने इनके साथ भी की।
हमने जितने भी दिन शूटिंग की, वो टाइम पर ही शुरू हुई। कभी ऐसा नहीं हुआ कि हमें अपने 10 सितारों की वजह से कभी लेट हुआ। उन्होंने काम बहुत पॉजिटिव एनर्जी के साथ किया। उनकी एनर्जी भी बहुत रहती थी। कुल मिलाकर मुझे बहुत मजा आया।
Q. ये स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। इसकी स्क्रिप्ट कैसे आप तक या आमिर तक पहुंची। ओरिजनल फिल्म से अलग दर्शकों को क्या देखने को मिलेगा?
जी हां, ये स्पैनिश फिल्म का ऑफिशियल एडाप्टेशन है। ये पिक्चर करने के लिए मुझे अप्रोच किया गया। तब मैं इसे आमिर सर के पास लेकर गया। मैंने उनसे कहा कि अगर आप ये फिल्म करेंगे तो ये आप पर भी फिट होगी और पिक्चर को भी फायदा होगा। क्योंकि आपके आपके बहुत सारे फैंस हैं। वो इंतजार कर रहे हैं कि आप कुछ अच्छा करें और नया लेकर आएं।
आपकी फिल्मोंग्राफी देखकर मैं बड़ा हुआ हूं। अगर इसमें ये पिक्चर भी आएगी तो अच्छा होगी। क्या होता है ना कि अभी ये स्पैनिश फिल्म है तो मेरी फैमिली कैसे देखेगी? मेरी जो पहली फिल्म है 'शुभ मंगल सावधान' इसकी ओरिजनल कहानी तमिल में है। जिसे मैंने ही लिखी। उसका एडाप्टेशन थी 'शुभ मंगल सावधान' तमिल में उसे बहुत प्यार मिला। लेकिन काफी लोग हिंदी में देखना चाहते थे। इसलिए ये किया हमने।
जब हम एडाप्टेशन करते हैं तो ये सोचते हैं कि इसे लोकलाइज करें। इंडियन ऑडियंस को फिल्म में क्या क्या चाहिए, हमने ये सब ध्यान में रखकर एडाप्ट किया है। ये जो पिक्चर है, वो मेनस्ट्रीम सिनेमा में कुछ अलग करने का मौका देती है। इस फिल्म में 80-90 टैलेंट के साथ कौलेबरेट करके काम किया है। ये परफेक्ट स्टोरी है, मुझे दर्शक के तौर पर भी बहुत बढ़िया लगी।












Click it and Unblock the Notifications