बॉलीवुड फिल्मों को लेकर मधुर भंडारकर का बड़ा बयान, 'लोग मुझसे डरते हैं क्योंकि...'
नेशनल अवॉर्ड विनर मधुर भंडारकर ने फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। डायरेक्टर का कहना है कि लोग उनसे डरने लगे हैं।
मुंबई, 12 सितंबर: आजकल के वक्त में बॉलीवुड की पुरानी व घिसी पिटी स्टोरीज से लोग ऊब चुके हैं और इसका जीता जागता उदाहरण बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड है। अब इंडस्ट्री में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दिया जाने लगा है और बदलते वक्त के साथ लोगों को सिनेमा में ये बदलाव पसंद भी आ रहा है। इसी मुद्दे पर अब नेशनल अवॉर्ड विनर मधुर भंडारकर ने फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है। डायरेक्टर का कहना है कि लोग उनसे डरने लगे हैं।

कई शानदार फिल्में बना चुके हैं मधुर
मधुर भंडारकर ने बॉलीवुड में कई दिलचस्प और यादगार फिल्में बनाई हैं। अब एक हालिया इंटरव्यू में मधुर भंडारकर ने बताया कि लोग उनसे डरते हैं। डायरेक्टर ने कहा कि जब भी वे कहीं बाहर जाते हैं तो लोगों का ऐसा बिहेवियर रहता है, मानो उन्हें उनसे डर लग रहा हो।

क्या बोले मधुर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मधुर भंडारकर ने कहा कि जब भी मैं अस्पताल जाता हूं, तो डॉक्टर मुझे देखते हैं और कहते हैं कि सर आप हम पर फिल्म नहीं बना रहे हैं। ऐसा कई बार होता है जब मैं कहीं भी किसी संस्थान में जाता हूं तो लोग कहते हैं कि आपको इस मुद्दे पर एक फिल्म बनानी चाहिए।

'लोगों को डर लगता है'
मधुर भंडारकर ने तो यहां तक कह दिया कि लोगों को डर इसलिए लगता है कि कहीं वे उनपर कोई फिल्म ना बना दें। इसके साथ ही जहां भी वे जाते हैं, लोग उनसे इस बात की भीख मांगते हैं कि वे उनपर कोई फिल्म ना बनाएं।

दर्शकों का जताया आभार
डायरेक्टर मधुर भंडारकर कहते हैं कि मुझे अलग-अलग राज्यों और विचारों पर स्क्रिप्ट तैयार करना बेहद पसंद है, क्योंकि ऐसी चीजें अकसर अलग-अलग जगहों पर होती हैं। उन्होंने दर्शकों का आभार जताते हुए कहा कि हम यहां उनकी वजह से ही हैं।

कहां से आया बबली बाउंसर का आइडिया
फिल्म बबली बाउंसर को लेकर मधुर बताते हैं कि आखिर कैसे उन्हें ये आइडिया आया। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया शुक्ला लीड रोल में हैं।

'फीमेल बाउंसर को देखा तो...'
डायरेक्टर ने बताया कि जब वे एक बार पब में गए, तो वहां मेल की बजाय फीमेल बाउंसर थी। अकसर ऐसा होता नहीं। बस यही देखने के बाद मेरे दिमाग में फीमेल बाउंसर पर आधारित एक फिल्म बनाने का आइडिया आया।












Click it and Unblock the Notifications