Dipika Kakar: 'दीपिका कक्कड़ के लिवर का हिस्सा काटना पड़ा', पति शोएब इब्राहिम ने बताया पत्नी का हाल
Dipika Kakar Liver Cancer: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय काफी बीमार चल रही है। खबर है कि एक्ट्रेस लिवर कैंसर के दूसरे स्टेज पर हैं और हाल ही में उनके ट्यूमर की सर्जरी हुई है। दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया था जिसकी सर्जरी हुई है।
14 घंटे तक चली थी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी
दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बारे में लोगों को जानकारी दी है और बताया है कि ये सर्जरी सफल रही है। शोएब ने बताया था कि दीपिका की सर्जरी 14 घंटे तक चली थी। वहीं अब एक बार फिर शोएब ने पत्नी दीपिका का लेटेस्ट हेल्थ अपटेड लोगों को दिया है।

पति शोएब इब्राहिम ने दिया पत्नी का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
-शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में पत्नी दीपिका कक्कड़ की सर्जरी के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने दीपिका का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी दिया है। उन्होंने दीपिका के लिए प्रार्थना करने के लिए फैंस को धन्यवाद भी दिया है। शोएब इब्राहिम ने बताया है कि दीपिका फिलहाल आईसीयू से बाहर आ चुकी हैं और उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।
-शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में बताया है- बकरीद से पहले ही दीपिका आईसीयू से बाहर आ गई हैं। मैं खुश हूं कि वो अब हमारे साथ हैं। वह 3 दिनों तक आईसीयू में रहीं और सर्जरी के बाद अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने उन्हें प्राइवेट रूम में शिफ्ट करने का फैसला लिया था। वह कुछ दिनों फिलहाल अस्पताल में ही रहेंगी क्योंकि उनकी सर्जरी काफी बड़ी थी। वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में थीं।
अब कैसी है दीपिका कक्कड़ की हालत?
शोएब इब्राहिम ने आगे बताया- परिवार के सभी लोग दीपिका को लेकर परेशान थे क्योंकि डॉक्टरों ने पहले ही बता दिया था कि ये सर्जरी काफी लंबी चलने वाली है।
दीपिका को सुबह 8:30 बजे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। रात 11:30 बजे उसे ओटी से बाहर लाया गया था। मैं उससे तब मिला जब उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। हम सभी घबरा गए थे क्योंकि ओटी से कोई अपडेट नहीं आ रहा था। हारे परिवार में किसी ने कभी भी इतनी लंबी और गंभीर सर्जरी नहीं देखी थी।
'लिवर का छोटा हिस्सा काटना पड़ा'
-शोएब इब्राहिम ने बताया- दीपिका के ऑपरेशन के बाद मैंने डॉक्टर के साथ काफी देर तक बात की थी। डॉक्टर ने मुझे आश्वासन दिया कि सर्जरी सफल रही है और वह धीरे-धीरे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी।
-पति ने कहा- डॉक्टर ने बताया कि दीपिका के पित्ताशय में एक पत्थर भी था जिसे सर्जरी के दौरान निकाल दिया गया था। इसके अलावा दीपिका के पित्ताशय को भी हटा दिया गया है। इसके बाद दीपिका के लिवर का एक छोटा हिस्सा काटना पड़ा क्योंकि वह जो ट्यूमर उन्हें हुआ था वो कैंसर युक्त था।
'दीपिका की अच्छी देखभाल करनी होगी'
शोएब इब्राहिम ने बताया कि डॉक्टरों ने उनसे कहा है कि दीपिका के लिवर का एक छोटा सा हिस्सा भले ही काटना पड़ा हो लेकिन वह समय के साथ रिकवर हो जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार लिवर शरीर का एक ऐसा अंग है जो समय के साथ खुद को ठीक कर लेता है। इसलिए ये ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में चिंता करनी पड़े। हालांकि डॉक्टर ने काफी सतर्क रहने के लिए कहा है। दीपिका की अच्छी देखभाल करनी होगी और उन्हें हर तरह के इंफेक्शन से दूर रखना होगा।
कैंसर से जूझ चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे
इन स्टार्स ने कैंसर से जंग लड़ी और उसे हराया
1. संजय दत्त- फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)
-साल 2020 में संजय दत्त को तीसरे स्टेज का लंग कैंसर डायग्नोज हुआ था लेकिन इलाज के बाद वह ठीक हो गए।
2. अनुराग बासु- ब्लड कैंसर (Acute Promyelocytic Leukemia)
-साल 2004 में बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग बासु को ब्लड कैंसर का पता चला था। हालांकि कुछ समय में ही उन्होंने इससे रिकवरी कर ली थी।
3. मनीषा कोइराला- ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer)
-साल 2012 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को ओवेरियन कैंसर हो गया था। कीमोथेरेपी के बाद अब पूरी तरह से ठीक हो गई हैं।
4. सोनाली बेंद्रे- मेटास्टेटिक कैंसर (Metastatic Cancer)
-साल 2018 में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिक कैंसर के बारे में पता चला था। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया और अब वह स्वस्थ हैं।
5. लिसा रे- मल्टीपल मायलोमा (Multiple Myeloma)
-साल 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा रे को मल्टीपल मायलोमा डायग्नोज हुआ था। स्टेम सेल थेरेपी के बाद अब वह कंट्रोल में है।
6. महिमा चौधरी- ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer)
महिमा चौधरी को साल 2022 में ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था। हालांकि उन्होंने अपना इलाज करवाया और अब अब वह स्वस्थ हैं।
वो स्टार्स जो कैंसर से लड़ते हुए चल बसे-
1. ऋषि कपूर- बोन मैरो कैंसर (Leukemia)
-हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर को बोन मैरो कैंसर हो गया था। वह इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। कुछ समय तक कैंसर फ्री भी रहे, लेकिन साल 2020 में उनका निधन हो गया।
2. इरफान खान- न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine Tumor)
-साल 2018 बॉलीवुड के फेमस एक्टर इरफान खान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के बारे में पता चला था, जो कि कैंसर युक्त था। उन्होंने विदेश में इलाज कराया, लेकिन साल 2020 में उनका निधन हो गया।
3. नर्गिस दत्त- पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer)
-संजय दत्त की मां नर्गिस दत्त को पैंक्रियाटिक कैंसर हो गया था। साल 1981 में कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications