प्रेग्नेंसी पीरियड में इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं दीपिका कक्कड़, वीडियो में बताया अपना हाल
Dipika kakar Disease: दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज हो गया है।

Dipika kakar Disease: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं। खबर है कि इस समय दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी का थर्ड सेमेस्टर चल रहा है और ऐसे में उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। दीपिका की इस बात को जानने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
दीपिका कक्कड़ को हुआ डायबिटीज
दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज हो गया है। टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसका नाम 'दीपिका की दुनिया' है। इस चैनल में वह अपनी निजी लाइफ की हर बात फैंस के साथ शेयर करती हैं और उन्हें अपडेट देती रहती हैं। लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने लोगों को बताया है कि उनका शुगर लेवल हाई हो चुका है। उनकी लेटेस्ट रिपोर्ट्स में पता चला है कि उन्हें जेस्टेशनल डायबिटीज नामक बीमारी हो गई है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को होती है ये बीमारी
दीपिका कक्कड़ ने वीडियो में बताया कि फिलहाल वह जेस्टेशनल डायबिटीज से पीड़ित हो गई हैं जो एक तरह का शुगर की बीमारी है। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है। ये आमतौर पर प्रेग्नेंट औरतों को होता है लेकिन डॉक्टर ने उनके केस में ज्यादा परहेज करने और अपना ख्याल रखने की सलाह दी है।
दीपिका कक्कड़ ने बताया अपना हाल
दीपिका कक्कड़ ने इस वीडियो में अपनी सेहत और हेल्थ चेकअप रिपोर्ट्स के बारे में खुलकर बात की है। दीपिका ने कहा कि जेस्टेशनल डायबिटीज सिर्फ इसलिए नहीं होता कि आपने हाल फिलहाल में ज्यादा मीठ्ठा खाया हो। कहते हैं कि जब आपका बेबी ग्रो करता है और प्लेसेंटा के चलते ऐसा हो सकता है।
डॉक्टर ने दीपिका को दी है ये सलाह
डॉक्टर ने दीपिका कक्कड़ को फिलहाल मीठ्ठा खाने के लिए मना किया है। चावल, खजूर, बेकरी आइटम्स खाने से साफ मना किया गया है। डॉक्टर ने उन्हें ज्यादा वॉक और एक्सरसाइज करने की भी सलाह दी है। दीपिका ने बताया कि वह रोजाना एक घंटा वॉक करती हैं लेकिन अब इन रिपोर्ट्स के बाद रात में खाना खाने के बाद भी उन्होंने वॉक करना शुरू कर दिया है।
क्या होता है इस बीमारी में
दीपिका कक्कड़ के इस व्लॉग को देखने के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। लोग उनके वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। जानकारी के अनुसार जेस्टेशनल डायबिटीज में प्रेग्नेंट महिला को हाई ब्लड शुगर हो जाता है। ऐसे में उस महिला की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसका असर पेट में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications