14 घंटे तक चली कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की सर्जरी, ICU में भर्ती, जानें कैसी है हालत?

Dipika Kakar: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ को लिवर कैंसर हुआ है और वह इस गंभीर बीमारी के स्टेज 2 पर हैं। दीपिका की इस हालत के बारे में जानने के बाद से उनके फैंस लेकर सेलेब्स तक उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

दीपिका कक्कड़ के लीवर में हुए ट्यूमर की हुई सर्जरी
वहीं दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम भी पत्नी की हालत को देख काफी परेशान हो गए हैं। वह काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं गत 3 जून 2025 को दीपिका कक्कड़ के लीवर में हुए ट्यूमर की सर्जरी हुई है।

Dipika Kakar

14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की सर्जरी

पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि ये सर्जरी 14 घंटे तक चली है। शोएब ने फैंस से दीपिका के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। साथ ही पत्नी का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी दिया है। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि उनकी पत्नी के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है। ये ट्यूमर साइज में काफी बड़ा है। इसकी सर्जरी करनी जरूरी है ताकि दीपिका की जान बचाई जा सके।

हर कोई दीपिका के लिए दुआ मांग रहा है

-इस ट्यूमर की जांच करने पर पता चला था कि इसमें कैंसर हो गया है। इसी के बाद से दीपिका कक्कड़ के परिवार वालों से लेकर उनके फैंस तक काफी घबरा गए थे। हर कोई एक्ट्रेस के लिए दुआ कर रहा था।

-कैंसर का पता चलने के बाद डॉक्टरों ने दीपिका कक्कड़ को जल्द ही ट्यूमर की सर्जरी करवाने के लिए कहा था। हालांकि जांच के बाद दीपिका कक्कड़ काफी बीमार हो गई थीं, जिस वजह से उनकी सर्जरी नहीं हो पा रही थी। वहीं अब दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने आज यानी 4 जून 2025 को एक पोस्ट में अपनी पत्नी के हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है।

शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात

-शोएब इब्राहिम ने अपनी पोस्ट में लिखा है- सभी को हैलो, सॉरी मैं आपको कल रात अपडेट नहीं कर पाया, यह एक लंबी सर्जरी थी। वो 14 घंटे तक ओटी में रही। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सब ठीक रहा। दीपिका फिल्हाल आईसीयू में हैं। उसे थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन वह स्थिर है और जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आप सभी के प्यार, प्रार्थना और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।

-शोएब इब्राहिम ने आगे लिखा है- ये वाकई बहुत मायने रखता है। एक बार जब वह आईसीयू से बाहर आ जाएगी तो मैं आप सभी को अपडेट कर दूंगा। एक बार फिर से धन्यवाद। उसके लिए प्रार्थना करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+