'सीता के रोल को समझा नहीं होगा', कृति सेनन-ओम राउत के किस विवाद पर भड़कीं रामायण की 'सीता'

कृति सेनन और डायरेक्टर ओम राउत के किसिंग विवाद पर अब रामायण की सीता दीपिका चिखलिया का रिएक्शन आया है। उन्होंने इस पर सख्त एतराज जताया साथ ही कृति और ओम राउत को जमकर फटकार लगाई।

dipika chikhlia

Kriti Sanon Om Raut Kiss Controversy: हाल ही में फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हुआ। ऐसे में फिल्म की सफलता की कामना करने कृति सेनन और ओम राउत तिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिर पहुंचे। मंदिर के बाहर दोनों के गुडबॉय किस को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

कृति सेनन-ओम राउत के किस विवाद पर भड़कीं दीपिका
अब कुछ लोग इस किस को जहां नॉर्मल बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग कृति सेनन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अब रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने इस किसिंग विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस पर एतराज जताया साथ ही कृति सेनन और ओम राउत को जमकर फटकार लगाई।

'कलाकार अपने किरदार में घुसते नहीं हैं'
हाल ही में आजतक से बातचीत करते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा, इस पीढ़ी के कलाकार ना तो अपने किरदार में घुसते हैं और ना ही उसकी भावना को समझते हैं। आजकल की जेनरेशन के एक्टर्स को ये समझना होगा कि, जब हम इस तरह का रोल प्ले करते हैं तो लोग हमें भगवान मानते हैं। हम किसी को गले भी नहीं लगा सकते थे, किसिंग तो दूर की बात है।

दीपिका ने कृति पर कसा तंज
दीपिका चिखलिया ने आगे कृति सेनन पर तंज कसते हुए कहा, कृति आज की जनरेशन की बड़ी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में उनके लिए आज के दौर में किसी को किस करना या गले लगाना को एक स्वीट जेस्चर माना जाता है। उन्होंने कभी मां सीता के इस किरदार को सही से नहीं समझा। यह किरदार भावनाओं का विषय बन जाता है। मैंने उस वक्त एक सीता के किरदार को महसूस किया और जिया है। जबकि आज की एक्ट्रेसेस उसे सिर्फ एक महज किरदार समझती हैं और फिल्म जैसे ही खत्म होती है उसके बाद उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।'

हमने कभी लोगों की भावनाओं को आहत नहीं किया
दीपिका चिखलिया ने आगे आदिपुरुष के बारे में बात करते हुए कहा, 'फिल्म रिलीज होने के बाद पूरी टीम और स्टारकास्ट अपने किरदारों को भूल सकते हैं। लेकिन हमारे समय में जब हम इस किरदार को में होते थे तो बहुत से लोग सेट पर सीधे हमारे पैर छूते थे। हमने कभी भी लोगों की भावनाओं को आहत नहीं किया।'

कब रिलीज होगी आदिपुरुष?
बता दें कि, ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष का 7 जून को ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे फैंस की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब ये फिल्म 16 जून को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+