57 साल की एज में बने सुपरमॉडल, सलमान के साथ मिली फिल्म, कभी लापरवाही के कारण 135 KG था वेट

Dinesh Mohan का किरदार ऐसा है जो लाखों लोगों को जीने की प्रेरणा देता है। मॉडलिंग के शुरुआत 57 साल की उम्र में की। सलमान और तापसी पन्नू जैसे स्टार्स के साथ फिल्में कीं। dinesh mohan supermodel actor with salman khan taaps

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर : Dinesh Mohan का किरदार ऐसा है जो लाखों लोगों को जीने की प्रेरणा देता है। दरअसल, मॉडलिंग शब्द सुनते ही आपके दिमाग में क्या ख्याल आता है ? आधुनिक दौर में मॉडलिंग को युवा, हैंडसम, गॉर्जियस, ब्यूटीफुल और कम उम्र के किरदारों से कनेक्ट किया जाता है। हालांकि, अगर आपको एक ऐसा उदाहरण दिया जाए जिसने मॉडलिंग के शुरुआत 57 साल की उम्र में की और अपने कौशल के दम पर कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया, तो आप क्या कहेंगे। (सभी फोटो साभार-इंस्टाग्राम @dinesh.mohan.58)

63 साल के सुपर मॉडल

63 साल के सुपर मॉडल

यह किरदार है दिनेश मोहन का। आज दिनेश मोहन की पहचान 63 साल के सुपर मॉडल के रूप में होती है फिजिकल फिटनेस और दिमागी तौर पर खुद को युवा रखने में कामयाब रहे दिनेश सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म भारत में काम कर चुके हैं।

तमिल फिल्मों में भी काम

तमिल फिल्मों में भी काम

इसके अलावा दिनेश मोहन तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर अभिनीत सांड की आंख जैसी फिल्म में भी अपने अभिनय का कौशल दिखा चुके हैं। दिनेश मोहन कई वेब सीरीज और मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

सुसाइडल थॉट्स आते थे

सुसाइडल थॉट्स आते थे

सिल्वर स्क्रीन पर सुनहरी लग रही दिनेश मोहन की यात्रा परी कथा जैसी आसान नहीं रही। दरअसल, दिनेश की लाइफ में एक ऐसा वक्त भी आया जब उन्हें सुसाइडल थॉट्स आते थे। वह कबूल करते हैं कि एक समय ऐसा भी आया जब वे आत्महत्या करने के रास्ते पर कदम बढ़ा भी चुके थे।

चुनौतियों के सामने डटे रहे दिनेश

चुनौतियों के सामने डटे रहे दिनेश

डिप्रेशन से जूझने के दौरान छोटी बहन और उनके पति ने मुश्किल वक्त में दिनेश का साथ दिया। छोटी बहन की पत्नी की डांट सुनने के बाद दिनेश मोहन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। चुनौतियां बेशक उनके रास्ते में पहाड़ों की तरह खड़ी रहीं, लेकिन दिनेश ने हर उस चुनौती का सामना उसी हौसले से किया जैसे बादलों के पीछे छिपा हुआ सूरज तमाम अंधेरों के बाद उजाला फैला देता है।

दिनेश के हौसले की मिसाल

दिनेश के हौसले की मिसाल

अपनी प्रतिभा से इंडस्ट्री में चमक बिखेर रहे दिनेश के नाम का एक अर्थ सूर्य भी होता है। वे खुद कहते हैं कि उनसे यंग मॉडल पूरी इंडस्ट्री में नहीं है। दिनेश के हौसले की मिसाल उनके उस बयान से विनती है जिसमें वे कहते हैं कि आज तक ऐसा नहीं हुआ कि वह किसी कमरे में जाएं और लोगों ने उन्हें अवाइड किया हो या मुड़कर उन्हें देखा ना हो।

अनाप-शनाप खाना खाते थे

अनाप-शनाप खाना खाते थे

बकौल दिनेश, उम्र महज एक नंबर है। वे इसे साबित भी करते हैं। दिनेश खुद के बारे में यह बताते हैं कि वह खाने के बड़े शौकीन थे और अनाप-शनाप खाना खाते थे। मजाकिया लहजे में दिनेश यह भी कह जाते हैं कि घर के फ्रिज में रखी हुई चीज है साफ कर जाते थे।

135 किलो से 70 किलो तक का सफर

135 किलो से 70 किलो तक का सफर

बकौल दिनेश, जब उनका शरीर पूरी तरह बेकार हो गया तो भूल का एहसास हुआ। लंबे समय तक डिप्रेशन में चले गए। 135 किलो तक वजन बढ़ने के बाद डॉक्टर के मार्गदर्शन में दिनेश आज हेल्थी लाइफ जी रहे हैं। बिना किसी सर्जरी उन्होंने वजन 70 किलो किया जो काफी इंस्पायरिंग हैं।

मॉर्निंग वॉक पर बच्चे मजाक बनाते थे, लेकिन...

मॉर्निंग वॉक पर बच्चे मजाक बनाते थे, लेकिन...

दिनेश मोहन बताते हैं कि एक समय ऐसा भी आया था जब वे चलना भूल गए थे। मेडिकल कॉम्पलीकेशन के कारण पैरों की उंगलियां खराब हो गई थीं। मॉर्निंग वॉक पर बच्चे मजाक बनाते थे, लेकिन तमाम चीजों के बावजूद बहन और उनके पति ने साथ दिया।

कोई स्टार फिल्म इंडस्ट्री में उनसे यंग नहीं

कोई स्टार फिल्म इंडस्ट्री में उनसे यंग नहीं

दिनेश अंग्रेजी की कविता को आदर्श मानते हैं। वे कहते हैं कि कोई भी कितना दबाने की कोशिश क्यों न करे, वे धूल के कण की तरह दोबारा हवा में फैल जाएंगे। दिनेश कहते हैं कि कोई भी स्टार फिल्म इंडस्ट्री में उनसे यंग नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+