महज 15 साल की उम्र में बोल्ड हो गईं थी डिंपल कपाड़िया, बिकिनी पहनकर पार की थी सारी हदें

महज 15 साल की उम्र में बोल्ड हो गईं थी डिंपल कपाड़िया, बिकिनी पहनकर पार की थी सारी हदें

मुंबई, 08 जून: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने 8 जून को अपना 66 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।डिंपल कपाड़िया ने महज 15 साल की उम्र में एक्टिंग का करियर शुरू किया था। पहली फिल्‍म में ही डिंपल ने बिकिनी पहन सारी हदें पार करते हुए हिंदी सिनेमा में एक्‍ट्रेस के ऐसे बोल्‍ड अवतार की शुरूआत की थी। पहली ही फिल्‍म में बोल्‍ड लुक और एक्टिंग के कारण खूब पॉपुलर्टी मिली थी।

डिंपल ने ऋषि कपूर के साथ इस फिल्‍म से किया था डेब्यू

डिंपल ने ऋषि कपूर के साथ इस फिल्‍म से किया था डेब्यू

हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा में सबसे पहले बनी बोल्‍ड फिल्‍म बॉबी की। राज कपूर के डॉयरेक्‍शन में बनीं 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से बतौर हीरो ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके लिए ऋषि कपूर को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म में ऋषि कपूर के अपोजिट डिंपल कपाड़िया नजर आई थीं।

बॉबी से हुई थी बॉलीवुड में बोल्ड सीन्‍स की शुरूआत

बॉबी से हुई थी बॉलीवुड में बोल्ड सीन्‍स की शुरूआत

रिपेार्ट के मुताबिक कर्ज में डूबे राजकपूर ने इससे उबरने के लिए 1973 में बॉबी जैसी बोल्‍ड फिल्‍म बनाई। जिसमें टीन एजर लव को खुल्‍लम खुल्‍ला दिखाकर बॉलीवुड में बोल्ड फिल्‍मों की शुरूआत की थी।

महज 15 साल की उम्र में बोल्ड हो गईं थी डिंपल कपाड़िया

महज 15 साल की उम्र में बोल्ड हो गईं थी डिंपल कपाड़िया

इस फिल्‍म में 15 साल की एक्‍ट्रेस डिंपल ने शार्ट स्‍कर्ट और बिकिनी पहन बोल्‍डनेस की सारी सीमाएं पार कर दी थी। हालांकि इस फिल्‍म के रिलीज से पहले ही डिंपल ने फिल्‍मों को अलविदा करते हुए राजेश खन्‍ना से शादी कर ली थी।

15 साल बड़े राजेश खन्‍ना से कर ली थी शादी

15 साल बड़े राजेश खन्‍ना से कर ली थी शादी

बॉबी फिल्‍म से ही 15 साल की उम्र में डिंपल ने डेब्यू किया और 1973 में बॉबी की रिलीज से 6 महीने पहले ही एक्टिंग छोड़ घर बसा लिया था।
इसके बाद डिपंल ने अपने से 15 साल बड़े राजेश खन्ना से शादी कर ली थी। लेकिन ये शादी वो लंबे समय तक निभा नहीं सकी शादी के 9 साल बाद 1982 में वो सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना से अलग हो गई और अपने बिजनेसमैन पापा के पास रहने लगी।

राजेश खन्‍ना से अलग होने के 2 साल बाद फिल्‍मों में ली दोबारा एंट्री

राजेश खन्‍ना से अलग होने के 2 साल बाद फिल्‍मों में ली दोबारा एंट्री

राजेश खन्‍ना से उन्‍होंने कभी तलाक नहीं लिया हर दिन के झगड़े से परेशान होकर दोनों अलग हुए थे। अलग होने के 11 साल बाद डिंपल सागर फिल्‍म दोबारा फिल्‍म जग‍त में एंट्री ली और ये फिल्‍म सुपर डूपर हिट रही। हालांकि बताया जाता है कि इस बार जब डिंपल कैमरे के सामने आईं तो कांप रही थी। सागर फिल्‍म के रिलीज होने से पहले ही बाद में बनी सागर से पहले डिंपल की मंजिल-मंजिल, एतबार और जख्मी शेर रिलीज हो गईं थी।

सनी देओल के साथ लंबे समय तक डिंपल का नाम जुड़ा

सनी देओल के साथ लंबे समय तक डिंपल का नाम जुड़ा

बॉबी फिल्‍म के लिए बेस्‍ट फिल्‍म अवार्ड जीता इसके बाद उनकी दूसरी सागर फिल्‍म भी हिट हुई और उन्‍हें अवार्ड मिला।डिंपल का नाम सनी देओल के साथ लंबे समय तक जुड़ा। 11 साल तक रिलेशन में थे। 8 बार बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्‍मानित हो चुकी डिंपल ने लगभग 82 फिल्‍मों में काम किया है।

डिंपल का परिवार

डिंपल का परिवार

गुजरात के संपन्‍न बिजनेसमैन चुन्नीभाई कपाड़िया डिंपल के पिता थे चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। फिल्‍मों में एक्टिंग से प्‍यार उन्‍हें हिंदी सिनेमा की ओर खींच कर लाया था और राज कपूर ने उन्‍हें बॉबी फिल्‍म में पहला ब्रेक दिया था। डिंपल और राजेश खन्‍ना की दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी हैं। डिंपल हालांकि अब फिल्‍मों में लंबे समय से नजर नहीं आई और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना ने भी फिल्‍मों को अलविदा कह दिया है लेकिन उनके दामाद अक्षय कुमार अभी भी हर साल एक के बाद एक धड़ाधड़ फिल्‍में कर रहे हैं। हालही में अक्षय कुमार की फिल्‍म पृथ्‍वीराज चर्चा में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+