'उन्होंने हमेशा सादा जीवन जिया' Diljit Dosanjh ने गुवाहटी कॉन्सर्ट में मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों देश के कोने-कोने में अपने कॉन्सर्ट से सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में गुवाहाटी में हुए कॉन्सर्ट सिंगर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को समर्पित किया। रविवार को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल-लुमिनाटी शो के बाद एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री की सराहना की।

वीडियो में दिलजीत ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "अगर मैं उनकी ज़िन्दगी की यात्रा को देखूं, तो उन्होंने बहुत साधा जीवन जिया है। अगर किसी ने उन्हें बुरा भी कहा, तो उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया। हालांकि राजनीति में यह सबसे मुश्किल काम है।"

Diljit Dosanjh

दिलजीत ने मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के एक प्रसिद्ध उद्धरण का भी जिक्र किया, "हज़ारों जवाबों से मेरी खामोशी अच्छी, न जाने कितने सवालों की इज्जत बचाई।" इसका मतलब है - मेरी खामोशी हजारों जवाबों से बेहतर है, इसने कई सवालों की इज्जत बचाई। सिंगर ने युवाओं से उनसे सीख लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें: 'क्यों छेड़ रहे हो मुझे', शराब पर Diljit Dosanjh ने दे दी सरकार को चुनौती, कहा- कभी गाना नहीं गाऊंगा

दिलजीत ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज के युवाओं को यह सीखना चाहिए, और मुझे भी। हमें अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, भले ही लोग हमारे बारे में बुरा बोलें और हमें विचलित करने की कोशिश करें। जो लोग हमारे बारे में बुरा बोल रहे हैं, वे भी भगवान का रूप हैं। आप पर यह परखा जा रहा है कि आप कैसे प्रतिक्रिया करते हैं।"

वीडियो को शेयर कर दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, "आज का कॉन्सर्ट डॉ. मनमोहन सिंह जी को समर्पित है।" दिलजीत का ये वीडियो वायरल होने के बद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, मनमोहन सिंह का बीते गुरुवार को निधन हो गया था। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से गुजर रहे थे। उनका राजनीतिक करियर कई दशकों तक फैला हुआ था, जिसमें 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में मदमस्त दिखीं AP Dhillon की 'गर्लफ्रेंड', सिंगर्स के क्लैश के बीच Video Viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+