Diljit Dosanjh का है एक बेटा! अमेरिकन-इंडियन हैं उनकी पत्नी, सिंगर के दोस्त ने खोल दी पोल
Diljit Dosanjh Marriage: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आएंगी। इस बीच दिलजीत के करीबी दोस्त उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि वह कभी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं करते। हाल ही में खबर आई थी कि वह पहले से शादीशुदा हैं हालांकि बाद में ये खबर फर्जी साबित हुई थी। वहीं दिलजीत भी अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे छुपाकर रखते हैं। लेकिन अब उनके दोस्त ने दावा किया है कि दिलजीत पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के करीबी दोस्त ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनकी पत्नी इंडियन-अमेरिकन है और उनका एक बेटा भी है। दिलजीत के दोस्त ने ये भी दावा किया है कि उनकी पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं। जबकि उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं। हालांकि इन खबरों पर अब तक सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया संग बातचीत के दौरान बताया था कि उनके अपने माता-पिता से अच्छा संबंध नहीं हैं। क्योंकि उनके माता-पिता ने बचपन में ही मामा के साथ रहने के लिए सिंगर को भेज दिया था। उस दौरान उनकी उम्र महज 11 साल की थी। हालांकि वह उनकी आज भी उतनी ही इज्जत करते हैं। दिलजीत ने साझा किया था कि जीवन में उनका किसी ने दिल नही तोड़ा है।
वहीं दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चमकीला का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म में वह दिवंगत पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला का रोल प्ले करेंगे। वहीं परिणीति चोपड़ा के साथ वह पहली बार स्क्रीन साझा करेंगे। ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications