Hrithik Roshan संग रिश्ते पर Saba Azad ने ये क्या कह दिया?
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सवालों के घेरे में रहते हैं। वहीं सबा आजाद ने अपने रिश्ते का सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुलासा कर दिया है।
मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सवालों के घेरे में रहते हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने रहते हैं। वहीं अब सबा आजाद ने अपने रिश्ते का सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए खुलासा कर दिया है।

सबा आजाद ने ऋतिक संग रिश्ते का किया खुलासा
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर हमेशा सवालों के घेरे में रहते हैं। लेकिन अब खुद इस रिश्ते का सबा आजाद ने अपने आगामी प्रोजेक्ट के साथ सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का भी खुलासा कर दिया है। उनके इस प्रजोक्ट पर ऋतिक के परिवार वालों ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

सबा आजाद ने की रिश्ते की पुष्टि
खबरों के मुताबिक, ऋतिक रोशन और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस डेटिंग की अफवाह के बीच अब सबा आजाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी पुष्टि कर दी है। गुरुवार को, सबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी आगामी परियोजना मिनिमम के बारे जानकारी दी। इसपर ऋतिक रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी हैl
ऋतिक-सबा कर रहे एक-दूसरे को डेट
दरअसल, सबा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरी अगली फिल्म इन सभी के साथ हैl इसके अलावा उन्होंने इसमें कई लोगों को टैग भी किया हैl यह फिल्म बेल्जियम में शूट होगीl इसका निर्माण शिलादित्य बोरा और राधिका लावू ने मिलकर किया हैंl यह फिल्म जून 2022 में फ्लोर पर जाएगीl यह एक इंटरनेशनल ड्रामा होगीl' इस पर ऋतिक ने कमेंट कर लिखा कि, 'यू आर गोना किल थिसl'। जिसके बाद ऋतिक रोशन के इस कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा कि, 'फिंगर क्रॉसड मोन अमोरl' मोन अमोर को इंग्लिश में माई लव कहते हैंl

सबा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
सबा के इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन के अलावा उनके परिवार के सदस्यों ने भी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बधाई दी। बात करें आने वाली इस फिल्म की तो इस फिल्म का निर्देशन रोमाना मौला करेंगीl वहीं मिनिमम में सबा के अलावा गीतांजलि कुलकर्णी और नमित दास भी होंगे।












Click it and Unblock the Notifications