क्या अभिषेक बच्चन की वजह से ऐश्वर्या राय ने ठुकराई ब्लॉकबस्टर फिल्म? दूसरे मर्द संग रोमांस था वजह!
बॉॉलीवुड की हुस्न परी ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। कई फिल्में ऐसी भी हैं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं मगर पहले ऐश्वर्या राय ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया। इसमें मुन्ना भाई एमबीबीएस से लेकर भूल भुलैया और हैप्पी न्यू ईयर तक शामिल हैं। अब एक्ट्रेस ने हैप्पी न्यू ईयर फिल्म को रिजेक्ट करने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
ऐश्वर्या राय का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा है। एक्ट्रेस ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। हालांकि शादी के बाद लंबे समय तक एक्ट्रेस ने सिनेमा से दूरी बनाए रखी। कई बार ऐसा भी हुआ कि एक्ट्रेस ने कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्में तक रिजेक्ट कर डालीं।

हैप्पी न्यू ईयर फिल्म बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। किंग खान ने इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया था। साल 2014 की ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय ने अगर ये ऑफर ना ठुकराया होता तो दीपिका की जगह फिल्म में वे नजर आतीं? जी हां! एक्ट्रेस ने अब इस शानदार ऑफर के ठुकराने के पीछे की वजह का खुलासा किया है।
ऐश्वर्या ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म में रोल ऑफर किया गया था तो उन्हें ये अजीब लगा कि अभिषेक बच्चन के अपोजिट किरदार नहीं था। ऐसे में ऐश्वर्या राय को लगा कि एक साथ दोनों पति पत्नी के फिल्म में आने के बाद भी एक दूसरे के अपोजिट ना होना थोड़ा अन्कंफर्टेबल होगा।
ऐश्वर्या के फिल्म छोड़ने के फैसले के बाद, डायरेक्टर फराह खान ने दीपिका पादुकोण को कास्ट किया। दीपिका और शाहरुख के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस प्रोजेक्ट को मिस करने के बावजूद ऐश्वर्या ने अपनी पहचान को बनाए रखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।
ऐश्वर्या को आखिरी बार "पोन्नियिन सेलवन 1" और इसके सीक्वल में देखा गया था। उनकी दमदार एक्टिंग ही थी, जिसके चलते एक्ट्रेस को IIFA में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications