'Dhurandhar: The Revenge' के नए पोस्टर ने बढ़ाया रोमांच, आज 12:12 बजे रिलीज होगा फिल्म का टीजर
Dhurandhar The Revenge New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा, उसका असर अब तक दिखाई दे रहा है। देश ही नहीं दुनियाभर में शानदार कमाई करने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी नंबर 1 ट्रेंड कर चुकी है। ऐसे में फैंस की निगाहें अब इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' पर टिकी हैं।
'धुरंधर: द रिवेंज' का नया पोस्टर रिलीज
फिल्म मेकर्स ने इस उत्साह को और हवा देते हुए आज 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को मूवी का ऑफिशियल टीजर रिलीज करने की घोषणा कर दी है। खुद रणवीर सिंह ने नए पोस्टर के साथ इसकी जानकारी शेयर की है।

नए पोस्टर में रणवीर सिंह का इंटेंस अवतार
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मच-अवेटेड फिल्म से जारी पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। पोस्टर में रणवीर सिंह ब्लैक लेदर जैकेट में बारिश से भीगे हुए नजर आ रहे हैं। लाल रंग की बैकग्राउंड और उनकी तीखी नजरें फिल्म के टोन को बेहद गंभीर और थ्रिलिंग बना रही हैं। फैंस का कहना है कि रणवीर सिंह का ये लुक पिछले पार्ट से भी ज्यादा दमदार और रहस्यमयी है।
टीजर रिलीज का समय और रणवीर सिंह का मैसेज
रणवीर सिंह ने टीजर रिलीज टाइम की घोषणा करते हुए लिखा है- अब बिगड़ने का वक्त आ गया है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा। जानकारी के अनुसार फिल्म का टीजर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया जाएगा, जिससे फैंस को फिल्म की पहली झलक मिलेगी।
इंटरनेट पर जबरदस्त रिएक्शन
फिल्म 'धुरंधर 2' का नया पोस्टर सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता जाहिर कर दी है। एक यूजर ने लिखा है- अब इंतजार नहीं हो रहा। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- डर और एक्साइटमेंट दोनों साथ आ गए। कुछ फैंस ने रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी को लेकर लिखा है- अब जसकीरत का राज देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर: द रिवेंज'?
-ये फिल्म आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात ये है कि इसे हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका दायरा और बड़ा हो जाएगा।
-फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications