Dhurandhar Controversy: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लगाए आदित्य धर पर आरोप, रणवीर की 'धुरंधर' पर कह दी ऐसी बात

Aditya Dhar Controversy News: रणवीर सिंह की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म स्पाई जॉनर पर बेस्ड है। ट्रेलर के सामने आते ही मिक्स रिएक्शन मिलने शुरू हो गए हैं। कुछ लोगों को ट्रेलर धुआंधार लग रहा है, तो कुछ लोगों को ज्यादा खून खराबा लग रहा है। सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हिंसा और क्रूरता के सीन दिखाए गए हैं। जिन पर दर्शकों का एक वर्ग नाराज़गी जता रहा है। कुछ लोगों ने इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से भी की है। अब इसी विवाद में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने डायरेक्टर आदित्य धर पर आरोप लगाए हैं।

Dhurandhar Controversy

ध्रुव राठी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा,आदित्य धर ने वाकई बॉलीवुड में घटियापन की हद पार कर दी है। उनकी नई फिल्म के ट्रेलर में दिखाई गई अत्यधिक हिंसा, खून-खराबा और यातना, ISIS के सिर कलम करने वालों को देखकर उसे "मनोरंजन" कहने के बराबर है। पैसों के प्रति उसकी लालसा इतनी अधिक है कि वह स्वेच्छा से युवा पीढ़ी के दिमाग में जहर भर रहे हैं। उन्हें रक्तपात के प्रति असंवेदनशील बना रहे हैं, साथ ही अकल्पनीय यातनाओं का महिमामंडन कर रहे हैं। यह सेंसर बोर्ड के लिए यह दिखाने का मौका है कि क्या उन्हें लोगों को चुंबन करते हुए या किसी की जिंदा खाल उधेड़ते हुए देखने से ज्यादा समस्या है।

फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तान में पकड़ा जाता है। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दो दृश्यों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद पैदा हुआ है-एक में अर्जुन रामपाल द्वारा जिंदा व्यक्ति की चमड़ी उतारने का दृश्य, और दूसरे में अक्षय खन्ना द्वारा एक व्यक्ति की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+