Dharmendra: क्या सच में धर्मेंद्र की है तबीयत खराब? एक्टर ने खुद बताया क्यों गए अमेरिका, शेयर किया वीडियो

हाल ही में खबर आई थी सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के साथ अमेरिका उनके इलाज के लिए गए थे। जिसे सुनकर उनके फैंस को चिंता हो गई थी। इसी बीच अब खुद एक्टर ने वीडियो शेयर अपना हाल बताया।

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन यानि धर्मेंद्र 87 साल की उम्र में भी अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि सनी देओल उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले गए हैं। एक्टर की खराब तबीयत की खबर सुनकर उनके लाखों फैंस को चिंता होने लगी थी। अब ऐसे में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना हाल बताया।

बता दें कि, हाल ही में खबर आई थी कि गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगे। क्योंकि वह अपने पिता धर्मेंद्र को इलाज के लिए अमेरिका ले गए हैं। साथ में धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी थीं। ऐसे में फैंस बेचैन हो गए थे कि आखिर उनके फेवरेट एक्टर को हुआ क्या है। लेकिन अब खुद धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर अपना हेल्थ अपडेट दिया है।

Dharmendra

धर्मेंद्र ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें वह घर में सोफे पर बैठे हुए अपने कुत्ते के संग मस्ती कर रहे हैं। वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि, एक्टर बिल्कुल ठीक हैं। एक्टर ने ये शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'दोस्तों, बहुत लंबे समय बाद अमेरिका में एक छोटा सा हॉलिडे मनाने आया हूं। मैं जल्द वापस आकर अपनी नई फिल्म की शूटिंग करूंगा। इस प्यारे से जानवर को मुझसे प्यार हो गया है।'

बता दें कि, इससे पहले धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उनकी खराब तबीयत की खबरों का खंडन किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, 'धरम जी बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ अच्छी है। वह अमेरिका सिर्फ रुटीन हेल्थ चेक-अप के लिए गए हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है।'

इसके अलावा कुच रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही हैं कि धर्मेंद्र अमेरिका अपनी बेटी से मिलने गए हैं। ये धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर की बेटी है। फिलहाल ये सभी लोग अपने परिवार वालों के साथ छुट्टियों मना रहे हैं। अब इन सबसे ये साफ हो गया कि फिलहाल धर्मेंद्र ठीक हैं और वह जल्द ही भारत वापस लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+