Video: दो नहीं तीन हैं धर्मेंद्र के बेटे, खुद एक्टर ने सरेआम बताई थी सच्चाई, चौंक गए थे बॉबी देओल
Dharmendra Three Sons Truth: बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके करोड़ों प्रशंसकों तक सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हाल ही में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां करीब 12 दिन उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आए थे।
धर्मेंद्र के बच्चे ईशा, अहाना, सनी और बॉबी ने फिल्मों में एक्टिंग की। चारों ने अपना करियर एक्टिंग में बनाया। सबको ये पता है कि धर्मेंद्र के 2 बेटे हैं। लेकिन सच ये है कि धर्मेंद्र के तीन बेटे हैं। इसकी जानकारी खुद 'ही-मैन' ने दी थी। इस रिपोर्ट में हम आपको उनके तीसरे बेटे की जानकारी दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के असल में दो ही बेटे हैं। तीसरा बेटा वो सलमान खान को मानते थे। कई दफे धर्मेंद्र ने ये बात कही थी कि सलमान में मेरा अक्स दिखता है। दरअसल, धर्मेंद्र सलमान खान के शो बिग बॉस में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा था तुम्हारा प्यार मुझे जवान रखता है। वैसे मैं तो कहूंगा ये (सलमान खान) मेरा बेटा है। मेरे तीन बेटे हैं। तीनों जज्बाती हैं, खुद्दार हैं और ट्रांसपेरेंट हैं। लेकिन ये (सलमान) मेरे पर गया है। क्योंकि ये रंगीन मिजाज है। यही नहीं, सलमान के दस के दम में धर्मेंद्र ने कहा था कि सलमान के अंदर मेरे 70-80 के दशक की अक्स दिखती है। वहीं, सलमान भी कई दफे ये कह चुके हैं कि मैंने धरम जी को ही हमेशा फॉलो किया है। उनके चेहरे पर मासूमियत है, गुड लुकिंग हैं और वो जितने खूबसूरत हैं।
बता दें, धर्मेंद्र और सलमान के बीच भी बहुत प्रेम है। दोनों अक्सर मिलते रहते हैं। सलमान भी धर्मेंद्र से मिलने जाते रहते हैं। बीते दिन सोमवार 10 नवंबर को भी वो मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल पहुंच कर धर्मेंद्र के हाल चाल जाना था। सलमान को धर्मेंद्र के बच्चे भी बहुत मानते हैं। खुद बॉबी देओल ने कई बार ये कहा था कि जब मेरा बुरा समय चल रहा था तब सलमान ने मेरी मदद की। उन्होंने मुझे अपनी फिल्म रेस 3 में कास्ट किया और मेरा करियर दोबारा शुरू हो गया।












Click it and Unblock the Notifications