धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर लोगों से कहा- मैं उदास नहीं हूं, आखिर क्या हुई थी बात

Dharmendra Viral Video: धर्मेंद्र ने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बैसाखी के मौके पर एक कविता भी सुनाई है।

dharmendra

Dharmendra Viral Video: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने गत 13 अप्रैल की रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक उदास गाना गाते नजर आ रहे थे। 'लगता नहीं है जी मेरा' गाना गुनगुनाने के साथ ही उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक उदास शाम। इसके तुरंत बाद, जब उनके फैंस ने उनसे उनकी उदासी का कारण पूछा, तो धर्मेंद्र ने स्पष्ट किया कि वह बिल्कुल भी दुखी नहीं थे और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने जीवन की झलकियां शेयर करना पसंद करते हैं। इसके बाद उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बैसाखी के मौके पर एक कविता भी सुनाई है।

धर्मेंद्र ने कहा- मैं खुश और स्वस्थ हूं
धर्मेंद्र ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- लव यू फ्रेंड्स, लगता नहीं है जी मेरा... माय फेवरेट। मैंने आपके लिए ट्वीट किया... वरना मैं काफी खुश और स्वस्थ हूं। आप सभी के प्यार के साथ कुछ और... जीते रहो। आपकी प्यार भरी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद।

धर्मेंद्र ने वैशाखी पर सुनाई कविता
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धर्मेंद्र ने कहा है- हैलो दोस्तों, मैं उदास-वुदास नहीं हूं। मुझे बहुत पसंद है जफर साहब का ये गाना तो मैं कभी कभी इसे गुनगुना लेता हूं... अभी शाम को ये गाना गा रहा था तो मैंने रिकॉर्ड कर लिया और मैंने कहा अपने छोटे भाइयों को, दोस्तों को, बच्चों को भेज दूं। मैं खुश हूं, बिल्कुल ठीक हूं। उन्होंने बैसाखी पर एक कविता भी सुनाई और इस अवसर पर अपने फैंस को बधाई भी दी। देखें वीडियो-

गाना सुनाते हुए वीडियो वायरल
इससे पहले उन्होंने गाना सुनाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- आज शाम कुछ उदास है दोस्तों... हाहा... खुश रहो... इन्जॉय करो। धर्मेंद्र को हाल ही में वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में कैमियो रोल में देखा गया था। उन्होंने इस वेब सीरीज में शेख सलीम चिश्ती की भूमिका निभाई थी। उन्होंने ट्विटर पर इसका प्रमोशन भी किया था।

इन फिल्मों में नजर आएंगे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर की अपकिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शबाना आजमी और जया बच्चन भी नजर आएंगीं। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र फिल्म 'अपने 2' में भी नजर आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+