बिखरे बाल और परेशान... एक दूसरे पर जान छिड़कते थे हेमा-धर्मेंद्र! एक्टर के बुरे वक्त में कहां हैं ड्रीमगर्ल?
धर्मेंद्र अपने वक्त के दमदार एक्टर्स माने जाते रहे हैं। इतनी उम्र होने के बाद भी धर्मेंद्र का वही चार्म बरकरार है, जो एक वक्त पर हुआ करता था। मगर बीते दिनों अपनी सेहत और परेशान चेहरे को लेकर धर्मेंद्र चर्चा में बने रहे। ऐसे में फैंस को ड्रीमगर्ल की याद आ गई, जो एक समय पर एक्टर का साथ बिल्कुल नहीं छोड़ती थीं।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता ऐसा था, जो अपने आप में किसी मिसाल से कम नहीं था। शादीशुदा धर्मेंद्र पर जब हेमा का दिल आया तो भले ही शुरुआत में एक्ट्रेस के पिता इस रिश्ते से नाखुश थे, मगर फिर बाद में दोनों की शादी धूमधाम से हुई। फैंस के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं था कि उनके फेवरेट स्टार्स एक हो चुके हैं।

ऐसी कई लव स्टोरीज हैं, जो सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित रहती हैं। मगर धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी ऐसी है, जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और हमें कहीं न कहीं प्रेरित करती है। हेमा और धर्मेंद्र का रोमांस सदाबहार रहा है। रील से रीयल लाइफ में उनका सफर खूब खास रहा है। मगर आपको बता दें कि हेमा और धर्मेंद्र एक साथ ना रहकर अलग रहते हैं।
कपल गोल्स देने वाले हेमा-धर्मेंद्र की जिंदगी में फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों अलग रहने लगे। धर्मेंद्र से अलग रहने को लेकर पहली बार दिए इंटरव्यू में हेमा ने इसपर बात भी की थी। उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वे अपने पति से अलग रहती हैं। फेमिनिस्ट आइकॉन के तौर पर मशहूर हेमा मालिनी ने कहा कि इस तरह कोई भी नहीं बनना चाहता, ये खुद ब खुद हो जाता है।
हेमा ने बताया कि अपनी दोनों बेटियों को उन्होंने खुद पाला और बड़ा किया। धर्मेंद्र उनके साथ हर जगह थे। वो उनमें भी थे, जिन्हें बच्चों की शादी की चिंता थी। हेमा ने कहा कि कभी कभी परिस्थितियां कहीं और लेकर जाती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इसकी वजह पर चर्चा नहीं की। मगर फैंस मानते हैं कि रिश्तों में कड़वाहट इसकी बड़ी वजह होगी।
अब जब धर्मेंद्र का बीते दिनों पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें वे काफी परेशान और बीमार लग रहे थे, फैंस सवाल खड़े करने लगे कि उनकी पत्नी कहां हैं? पोस्ट देखने के बाद हर कोई धर्मेंद्र को लेकर बहुत परेशान हो गया। हेमा की बात करें तो अभिनेत्री हमेशा कहती रही हैं कि धर्मेंद्र और वे भले ही अलग रहते हैं मगर धर्मेंद्र और वे कहीं ना कहीं अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर पति की हालत खराब होने पर हेमा उनका ख्याल रखती ही होंगी।












Click it and Unblock the Notifications