फिल्मों में आने के 64 साल बाद धर्मेंद्र ने अपने साथ किया ऐसा काम, 88 की उम्र में ऐसे बदली पहचान
Dharmendra: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी एक दूसरे को तलाक दे रहे हैं। इसी बीच पता चला है कि बॉलीवुड के दमदार एक्टर धर्मेंद्र ने अपने नाम में एक बड़ा बदलाव किया है। उनके नाम में बदलाव होने से लोग काफी हैरान हो गए हैं।
धर्मेंद्र ने अपने नाम में किया बदलाव
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1960 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। वहीं अब फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के रिलीज के साथ ही ये पता चल गया है कि लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने अपने नाम में बदलाव कर लिया है। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' गत 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म में धर्मेंद्र सिंह देओल के नाम से नजर आए एक्टर
फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र एक्टर शाहिद कपूर के दादा की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में उन्हें दादा ही कहा गया है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र ने अपने जन्म के समय दिए गए मिडिल और सरनेम को अपने नाम में शामिल करने का फैसला किया है। ऐसे में इस फिल्म में उनका नाम धर्मेंद्र सिंह देओल रखा गया है। ये इंडस्ट्री में उनके आने के पूरे 64 साल बाद हुआ है।
धर्मेंद्र का पूरा नाम क्या था
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जन्म के बाद धर्मेंद्र का नाम धर्म सिंह देओल था। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर पर हुआ था। रिपोर्ट में पता चला है कि धर्मेंद्र के पिता एक स्कूल के हेडमास्टर थे जबकि उनकी मां एक हाउस वाइफ थीं। मुंबई शिफ्ट होने से पहले धर्मेंद्र पंजाब के साहनेवाल गांव में ही रहते थे।
धर्मेंद्र ने मिडिल और सरनेम हटा दिया था
इसके बाद जब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो धर्मेंद्र ने अपना मिडिल और सरनेम हटा दिया था। हालांकि, जब उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने इस इंडस्ट्री में एंट्री की थी तो उन्होंने परिवार के सरनेम को बरकरार रखा था।
धर्मेंद्र की आने वाली फिल्में
आपको बता दें कि धर्मेंद्र इस समय 88 साल के हैं लेकिन वह लगातार बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। उन्हें जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था। उनकी परफॉर्मेंस सभी को पसंद आई थी। फिलहाल धर्मेंद्र शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ रहे हैं। इसके बाद धर्मेंद्र अपने दोस्त और को-एक्टर अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।
-
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 20: 'धुरंधर 2' का जलवा जारी, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा, 20वें दिन की इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications