Dharmendra Death Mystery: धर्मेंद्र की मौत के पीछे कैसा रहस्य? जल्दी में क्यों हुई अंतिम क्रिया? उठे ये 5 सवाल

Dharmendra Death Mystery: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। गत 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने अपने घर में अंतिम सांस ली है।

धर्मेंद्र के निधन को लेकर सस्पेंस
धर्मेंद्र के निधन के बाद जिस तरह की चीजें हुईं, उसने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को उलझन में डाल दिया है। न तो निधन की आधिकारिक घोषणा की गई और न ही अंतिम दर्शन कराए गए।

Dharmendra Death Mystery

क्यों धर्मेंद्र को नहीं दिया गया राजकीय सम्मान?

यहां तक कि पद्म भूषण से सम्मानित होने के बावजूद धर्मेंद्र को राजकीय सम्मान भी नहीं मिला। आपको बता दें कि अचानक, चुपचाप और बेहद तेजी से हुए अंतिम संस्कार ने धर्मेंद्र की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 बड़े सवाल जिन पर धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद चर्चा तेज हो गई है।

धर्मेंद्र की मौत को लेकर उठ रहे ये 5 बड़े सवाल

1. धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन क्यों नहीं कराए गए?

-धर्मेंद्र के निधन की कोई आधिकारिक जानकारी परिवार की ओर से शेयर नहीं की गई। सुबह से ही ब्रीच कैंडी अस्पताल से लेकर उनके घर के बाहर बढ़ती सरगर्मी ने फैंस को चिंता में डाल दिया था लेकिन अंतिम दर्शन के लिए न मीडिया को, न फैंस को और न ही इंडस्ट्री के लोगों को बुलाया गया।

-जब अंतिम संस्कार हो गया तब जाकर आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और अन्य सेलेब्रिटीज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाराज़गी जताई है कि उन्हें उनके पसंदीदा सितारे के अंतिम दर्शन तक नहीं करवाए गए।

2. इतनी जल्दी क्यों हुआ अंतिम संस्कार?

-24 नवंबर 2025 को दोपहर एक बजे के आसपास खबरें आने लगीं कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उनके घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुछ ही घंटों में पवन हंस श्मशान से अंतिम संस्कार की तस्वीरें आने लगी थीं। न कोई अंतिम यात्रा, न परिवार की तरफ से आधिकारिक घोषणा और न ही मीडिया विजुअल्स, फैंस के मन में सवाल उठना लाजमी था।

-गौर करने वाली बात ये है कि 11 नवंबर 2025 को जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह उड़ी थी तो परिवार ने उसे अपमानजनक बताते हुए खारिज कर दिया था। इसी वजह से 24 नवंबर 2025 को कई लोग खबर की पुष्टि करने से भी हिचक रहे थे।

3. धर्मेंद्र को राजकीय सम्मान क्यों नहीं मिला?

-धर्मेंद्र न केवल एक महान कलाकार थे बल्कि साल 2004 से 2009 के बीच बीकानेर से सांसद भी रहे थे। साल 2012 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

-भारत सरकार के नियमों के अनुसार पद्म अवार्डी के निधन पर आमतौर पर राजकीय सम्मान दिया जाता है लेकिन धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में न तो गार्ड ऑफ ऑनर था और न ही कोई सरकारी प्रतिनिधि नजर आया था।

-मीडिया को भी श्मशान घाट में एंट्री नहीं दी गई जिससे पुष्टि करना और भी मुश्किल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वहां मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने किसी तरह की सलामी नहीं सुनी।

4. वेंटिलेटर पर होने के बावजूद धर्मेंद्र को घर क्यों लाया गया?

-गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक वीडियो में दिखाई दिया है कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। बावजूद इसके परिवार की ओर से बयान आया कि वह रिकवरी कर रहे हैं।

-यदि धर्मेंद्र इतनी गंभीर स्थिति में थे तो उन्हें अस्पताल से 12 नवंबर 2025 को डिस्चार्ज कैसे कर दिया गया? यदि वह सच में ठीक हो रहे थे, तो अचानक उनकी मौत कैसे हो गई? ये वही सवाल है जो अब फैंस चर्चा में ला रहे हैं।

5. बेटियां अजिता और विजेता अंतिम संस्कार में क्यों नहीं दिखीं?

-जब धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और स्थिति गंभीर थी, उस समय बॉबी देओल तुरंत अपनी शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे थे। हालांकि उनकी बेटियां अजिता और विजेता विदेश से नहीं आई थीं। दोनों बेटियां अंतिम संस्कार की तस्वीरों में नजर नहीं आईं।

-जब परिवार जानता था कि एक्टर कई दिनों से ठीक नहीं थे तो बेटियों को पहले क्यों नहीं बुलाया गया? फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें खबर समय पर दी गई या नहीं?

निधन के बाद बढ़ती चर्चा

धर्मेंद्र जैसे सुपरस्टार का चुपचाप और तेजी से किया गया अंतिम संस्कार अब भी लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। फैंस इस बात से दुखी हैं कि उन्हें अपने प्रिय अभिनेता को अंतिम बार देखने का मौका भी नहीं दिया गया। उनके निधन ने जितना शोक छोड़ा है,उतने ही सवाल भी, जिनके जवाब अभी तलाशे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+