Dharmendra: तबीयत खराब होने से पहले क्यों फूट-फूटकर रो रहे थे धर्मेंद्र? परिवार ने क्या किया था एक्टर के साथ?
Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र कुछ दिनों पहले ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। अब अच्छी खबर ये है कि अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और परिवार उन्हें घर ले आया है।
घर पर चल रहा है धर्मेंद्र का इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सांस लेने में दिक्कत होने के बाद धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब एक्टर का ट्रीटमेंट घर पर ही हो रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है।

धर्मेंद्र की हालत में हो रहा है सुधार
आपको बता दें कि 8 दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से धर्मेंद्र घर पर आराम कर रहे हैं और उनकी हेल्थ में पहले से काफी सुधार देखा गया है। परिवार के करीबी सूत्रों ने 89 वर्षीय अभिनेता की सेहत में सुधार की पुष्टि की है।
धर्मेंद्र पहले से बहुत ज्यादा कमजोर हो गए हैं
परिवार के कुछ करीबी सूत्रों ने बताया है कि धर्मेंद्र की स्थिति अब स्थिर है और वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र पहले से बहुत ज्यादा कमजोर हो गए हैं और उनका शरीर भी काफी टूट गया है लेकिन उनका ट्रीटमेंट अच्छा हो रहा है और वह रिस्पॉन्स कर रहे हैं।
पुराने वीडियो और इंटरव्यू हुए वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के कई पुराने वीडियोज और इंटरव्यूज तेजी से वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र न सिर्फ पर्दे पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव हैं। तबीयत खराब होने से पहेल तक वह अपनी पर्सनल लाइफ, फार्महाउस के वीडियोज और फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे थे।
पुराने वीडियो में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए धर्मेंद्र
-धर्मेंद्र ने अपना एक ऐसा वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह फूट फूटकर रोते हुए भी नजर आए थे। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना चल रहा था उसके अनुसार एक्टर काफी दुखी थी और अकेलापन महसूस कर रहे थे।
-वायरल हो रहे वीडियो के बैकग्राउंड में हिंदी फिल्म का एक पुराना गाना चल रहा है जिसे सुनकर धर्मेंद्र फूट फूटकर रो रहे हैं। गाने के बोल के अनुसार धर्मेंद्र खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। इतना बड़ा परिवार होने के बाद भी धर्मेंद्र खुद को अकेला बता रहे हैं।
बेटों से दूरी की वजह से दुखी थे धर्मेंद्र?
-आपको बता दें कि धर्मेंद्र पिछले कई सालों से खंडाला स्थित अपने फार्महाउस में रह रहे थे। उनके साथ सिर्फ कुछ हाउस हेल्प मौजूद होते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि वह पिता के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाते। दोनों बेटियां भी विदेश में बस चुकी हैं, ऐसे में धर्मेंद्र अक्सर अपनी अकेलेपन की बात कहा करते थे।
-इस वीडियो को एक्स हैंडल पर शेयर करते हए कैप्शन में लिखा गया है- 2 पत्नी, 6 बच्चे, 13 नाती-पोते और 3 दामाद, इतना बड़ा है धर्मेंद्र का परिवार फिर भी अपने फार्म हाउस में अकेले कुछ नौकरों के साथ रहते हैं। क्या अमीर, क्या गरीब सबकी यही कहानी है, सब जीवन के अंतिम पड़ाव में अकेले रह जाते हैं।
-एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने स्वीकार किया था कि वह अपने बेटों से बढ़ती दूरी को लेकर परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा था- मेरे दोनों बेटे मुझसे डरते हैं। वह मेरे पास बैठने से कतराते हैं। मैं चाहता हूं कि वो मेरे दोस्त बनें, मुझसे बातें करें, मेरे साथ वक्त बिताएं। धर्मेंद्र ने ये भी बताया था कि उन्हें डर लगने लगा था कि कहीं समय के साथ उनके और बेटों के बीच रिश्तों में खाई न बढ़ जाए।
क्या धर्मेंद्र के सेहत पर पड़ा तनाव का असर?
पुराने बयानों के वायरल होने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या पारिवारिक तनाव ने धर्मेंद्र की तबीयत पर असर डाला है। हालांकि परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन धर्मेंद्र ने खुद कई बार मानसिक और भावनात्मक अकेलेपन का जिक्र किया था।












Click it and Unblock the Notifications