धर्मेंद्र के भाई वीरेंद्र देओल भी थे सुपरस्टार एक्टर, शूटिंग के दौरान मार दी गई थी गोली
मुंबई, 14 नवंबर। बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र को तो हर कोई जानता है, लेकिन उनके भाई वीरेंद्र सिंह देओल को बहुत कम लोग जानते हैं। इसकी एक वजह है बेहद कम उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कह देना। धर्मेंद्र की तरह ही वीरेंद्र भी फिल्म इंडस्ट्री से थे, एक समय था जब उन्हें पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का किंग कहा जाता था। अपने करियर में वीरेंद्र ने 25 फिल्में बनाई और सभी सुपरहिट साबित हुईं। वह सफल एक्टर के साथ-साथ सक्सेसफुल निर्माता-निर्देशक भी थी। 1988 में वीरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

धर्मेंद्र के भाई की हुई थी हत्या
दरअसल, वीरेंद्र सिंह देओल और धर्मेंद्र चचेरे भाई थे लेकिन दोनों में सगे भाई से भी बढ़कर प्यार था। वीरेंद्र के निधन के दशकों बाद अब उनके बेटे रणदीप ने अपने पिता पर एक बायोपिक बनाई है, जिसमें धर्मेंद्र और उनके बेटे बॉबी देओल ने भी काम किया है। धर्मेंद्र की तरह ही उनकी भाई वीरेंद्र सिंह देओल का भी फिल्म जगत में बोलबाला था। वह पंजाबी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थे।

80 के दशक में था बोलबाला
80 के दशक में ये आलम था कि वीरेंद्र सिंह देओल को अपनी फिल्म में लेने के लिए निर्माता-निर्देशकों में होड़ लग जाती थी। लेकिन जैसे-जैसे वीरेंद्र सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए, वैसे-वैसे उनके कई दुश्मन भी पैदा होते गए। वह सिर्फ पंजाबी ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने 'खेल मुकद्दर का' और 'दो चेहरे बनाई। ये दोनों ही फिल्में सफल रहीं।

धर्मेंद्र के साथ ही शुरू किया था करियर
वीरेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत भाई धर्मेंद्र के साथ 1975 में की थी। दोनों फिल्म 'तेरी मेरी एक जिंदड़ी' में नजर आए थे। एक तरफ जहां बॉलीवुड में धर्मेंद्र का सिक्का चलने लगा, वहीं दूसरी ओर वीरेंद्र भी सुपरस्टार बन गए थे। कहा जाता है कि उनकी यह सफलता उनकी दुश्मन बन गई थी, कई लोग उनसे चिढ़ने लगे थे। 6 दिंसबर, 1988 को वीरेंद्र सिंह फिल्म 'जट ते जमीन' की शूटिंग कर रहे थे और शूट के दौरान ही उनकी हत्या कर दी गई।

किसने मारी गोली?
हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट का यह भी कहना है कि वीरेंद्र की हत्या आतंकवादियों ने की थी। उस समय पंजाब में आतंकवादी गतिविधियां अपने चरम पर थी, गोलीबारी की घटनाएं आम थीं। मना करने के बाद भी वीरेंद्र सिंह शूट पर गए और कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। हालांकि सच क्या है इसका पता आज तक नहीं लग पाया है।

अभय देओल के मौसा थे वीरेंद्र
धर्मेंद्र और वीरेंद्र दिखने में भी काफी हद तक एक जैसे ही थे, यही कारण था कि उन्हें पंजाबी फिल्मों का धर्मेंद्र कहा जाता था। वीरेंद्र सिंह अपने भाई धर्मेंद्र के परिवार के बेहद करीब थे। बॉबी देओल के साथ उनकी एक फोटो काफी वायरल होती रहती है। निधन के वक्त वीरेंद्र की उम्र सिर्फ 40 साल थी। आपको बता दें कि वीरेंद्र सिंह की पत्नी पम्मी रिश्ते में अभिनेता अभय देओल की मौसी लगती हैं।
यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी ने 'धर्मेंद्र स्टाइल' में डांस कर स्टेज पर लगाई आग, ड्रीम गर्ल ने खुद शेयर किया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications