नागार्जुन के बाद धनुष के बॉडीगार्ड ने फैंस के साथ की बदतमीजी, मारा जोर का धक्का, हुए बुरी तरह ट्रोल

Dhanush Viral Video: तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक्टर के बाउंसर ने दिव्यांग फैन को जोर से धक्का मारा था। अब ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया जिसके बाद एक्टर को फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी।

नागार्जुन का ये मामला शांत ही हुआ था कि अब सुपरस्टार धनुष का एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें उनके बॉडीगार्ड्स किसी फैन को धक्का मारते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में धनुष अपने बॉडीगार्ड्स से घिरे हुए हैं। अब ये सब देखकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

Dhanush

बता दें कि, ये वीडियो फिल्म कुबेर के सेट का है। जिसमें धनुष अपनी पूरी सिक्यॉरिटी के साथ चलते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद जैसे ही एक्टर को देख फैंस उनके साथ फोटोज क्लिक करने के लिए आगे आए तो बॉडीगार्ड्स ने उनको जोर का धक्का दे दिया। इतना ही नहीं फैंस के साथ बदतमीजी भी की।

अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस धनुष को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, अगली बार ऐसा अगर सिक्योरिटी ने फैंस के साथ किया तो उन्हें जोर का धक्का दे देना। एक ने लिखा, आप बाहर क्यों आ रहे हैं शूटिंग करने अंदर कमरे में ही रहो। एक ने लिखा, 'फिल्म रिलीज हो तो कोई देखने ही मत जाना इनकी अकड़ निकल जाती है फिर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये लोग इज्जत देने लायक ही नहीं हैं।'

कुबेर की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। धनुष और नागार्जुन ने पहली बार फिल्म के लिए टीम बनाई है, जिसका निर्देशन प्रशंसित तेलुगु निर्देशक शेखर कम्मुला ने किया है। फिल्म की शूटिंग देश भर के विभिन्न स्थानों पर की गई है। फिल्म में रश्मिका मंदाना और जिम सर्भ मुख्य भूमिका निभाएंगे। उम्मीद है कि ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+