18 साल बाद धनुष-ऐश्वर्या रजनीकांत ने तोड़ी शादी! कपल ने दी तलाक की अर्जी, 2 साल पहले खत्म किया था रिश्ता
Dhanush And Aishwaryaa Rajinikanth Divorce: साउथ इंडस्ट्री की फेमस जोड़ी अभिनेता धनुष और फिल्म निर्माता ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में शादी को खत्म करने का फैसला किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अब खबर आ रही है कि चेन्नई फैमिली कोर्ट में कपल ने तलाक की अर्जी डाली है।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। दोनों की साल 2004 में शादी हुई थी। लेकिन जब इस कपल ने साल 2022 में अलग होने का ऐलान किया था जो ये खबर फैंस काफी हैरान रह गए थे। हालांकि फैंस को उम्मीद थी कि दोनों फिर से साथ आ जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब ये कपल हमेशा के लिए अलग होने वाला है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल दो साल से अलग रह रहे थे। लेकिन अब धनुष और ऐश्वर्या ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है और जल्द ही इस मामले में सुनवाई होगी। बता दें कि, ऐश्वर्या और धनुष के दो बेटे हैं। एक का जन्म साल 2006 और दूसरे का साल 2010 में हुआ था।
साल 2022 में धनुष ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की घोषणा करते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें एक्टर ने लिखा, "दोस्त, जोड़े, माता-पिता और शुभचिंतक के रूप में 18 साल का साथ। ये यात्रा विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हो जाते हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के रूप में अलग होने का फैसला किया है और हमें बेहतर के लिए व्यक्तियों के रूप में समझने के लिए समय निकालेंगे। कृपया हमारे निर्णय का सम्मान करें।"
अलग होने के बाद ऐश्वर्या ने लाल सलाम से निर्देशन में वापसी की थी। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं धनुष को आखिरी बार फिल्म कैप्टन मिलर में देखा गया था, जो 9 फरवरी को अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हुई थी। वह आगामी बायोपिक में संगीत उस्ताद इलैयाराजा की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications