युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा की खुल गई किस्मत, ऑफर हुआ टीवी का सबसे बड़ा शो!

Khatron Ke Khiladi 15: भारतीय टीवी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन आने वाला है। मेकर्स ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस में टीवी सेलेब्रिटी पार्टीसिपेट करते हैं और स्टंट परफॉर्म करते हैं। शो को लंबे समय से फिल्म मेकर रोहित शेट्ट होस्ट करते हैं। खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं।

इस लिस्ट में पिछले दिनों चर्चित रहे दो नाम भी हैं। इसमें से एक क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा हैं। दूसरा नाम सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा का नाम है। ये दोनों नाम कुछ विवादों में भी रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 15

IWMBuzz की रिपोर्ट की माने तो खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम ने धनश्री वर्मा से संपर्क किया है। मेकर्स और धनश्री के बीच बातचीत भी चल रही है। अगर सहमति बनी तो शो में धनश्री वर्मा की एंट्री तय हो जाएगी। वहीं, दूसरा नाम इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से खबरों में आईं अपूर्वा मखीजा हैं। खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स अपूर्वा से भी बातचीत कर रहे हैं। अपूर्वा ने समय रैना के शो में एक कंटेस्टेंट पर अभद्र कमेंट किया था। जिसके बाद वो खबरों में आ गईं थी। हालांकि इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। इस खबर की पुष्टि oneindia hindi भी नहीं करता है।

अगर धनश्री खतरों के खिलाडी में एंट्री करती हैं, तो ये उनका पहला शो नहीं होगा। इसके पहले उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 का भी हिस्सा बन चुकी हैं। इस शो में अपनी पत्नी धनश्री (तलाक के पहले) का सपोर्ट करने के लिए युजवेंद्र चहल गए थे। ख़ैर खतरों के खिलाड़ी 15 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आई थी। इसमें पारस छाबड़ा, ईशा सिंह, मल्लिका शेरावत, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय सिंह, चुम दरांग, मोहसिन खान, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा और गोविंदा की भांजी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना का नाम शामिल है। हालांकि इस पर भी शो के मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+